1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aquarius Weekly Horoscope 5th Dec 2022 - 11th Dec 2022: कुंभ राशि वालों की इस सप्ताह होगी प्रशंसा, मन प्रसन्न रहेगा

Aquarius Weekly Horoscope 5th Dec 2022 - 11th Dec 2022: कुंभ राशि वालों की इस सप्ताह होगी प्रशंसा, मन प्रसन्न रहेगा

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Akanksha Tiwari
 Published : Dec 01, 2022 05:08 pm IST,  Updated : Dec 01, 2022 05:08 pm IST

Aquarius Weekly Horoscope 5th Dec 2022 - 11th Dec 2022: कुंभ साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी चिराग दारूवाला से जानिए कुंभ राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

rashifal- India TV Hindi
कुंभ राशि वालों की इस सप्ताह होगी प्रशंसा

Aquarius Weekly Horoscope 5th Dec 2022 - 11th Dec 2022: इस सप्ताह जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए उचित संसाधनों की व्यवस्था को लेकर चिंता संभव है। पारिवारिक चिंता मन पर प्रभावी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण शुभ आयोजन की समुचित व्यवस्था को लेकर मन चिंतित रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र रहेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी या अधिकारी से अनबन संभव है।

यह भी पढ़ें: Capricorn Weekly Horoscope 5th Dec 2022 - 11th Dec 2022: मकर राशि वाले जातक इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत

कार्यकुशलता की होगी प्रशंसा 

आप अपने चातुर्य से रिश्तों में लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी। आप अपने कार्यों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। लोगों को शासन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न रहेगा।

Monthly Horoscope December 2022: इन 4 राशियों के लिए मालामल करेगा साल का आखिरी महीना, इस राशि वालों पर आएगा संकट

राजनेताओं को उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी शिक्षा में अपने परिणाम को लेकर आशंकित रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 1 December 2022: इन 5 राशि वालों पर गुरु की होगी कृपा, बन रहे अचानक लाभ के योग

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। )

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।