1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aries Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 August: सोच समझकर करें खर्चा, वरना आर्थिक स्थिति होगी कमजोर, जानें मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

Aries Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 August: सोच समझकर करें खर्चा, वरना आर्थिक स्थिति होगी कमजोर, जानें मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Poonam Yadav
 Published : Aug 20, 2022 08:47 pm IST,  Updated : Aug 20, 2022 08:50 pm IST

Aries Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 August: चंद्र राशि के अनुसार मेष जातकों का कैसा रहेगा पूरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

Aries Weekly Horoscope - India TV Hindi
Aries Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Highlights

  • नियमित व्यायाम आपको दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाएगा
  • इस सप्ताह आपके खर्चों में वृद्धि होगी, उस पर ध्यान दें
  • आपका गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके परिवार को ख़ुशी देगा

Aries Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 August : (मेष साप्ताहिक राशिफल 22 अगस्त से 28 अगस्त 2022): अगस्त का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। चंद्र राशि के अनुसार मेष जातकों का कैसा रहेगा पूरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

 इस सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा के तृतीय भाव में उपस्थित होने से, नियमित व्यायाम ही आपको दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में कई अच्छे परिवर्तन आने के पूरे योग बनते दिखाई दे रहे हैं। खासतौर से उन लोगों के लिए समय विशेष अच्छा होगा, जिन्हे मोटापे की समस्या है। क्योंकि उन लोगों को इस समय अपनी कुछ परेशानियों से हमेशा-हमेशा के लिए निजात मिल सकेगी।

इस सप्ताह आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी, परन्तु मध्य में चन्द्रमा-शुक्र की युति आपके चतुर्थ भाव में होने से आप अपने घरवालों या साथी की मदद से अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश कर सकते हैं। इसके लिए बेहतर यही होगा कि उनके साथ मिलकर एक सही बजट का प्लान करें और उसके बाद ही कोई भी ख़र्चा करें। याद रहे कि आप जो भी धन खर्च कर रहे हैं, वो सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ों की खरीदारी के लिए ही हो। आपका ऊर्जावान, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास, खासतौर से आपके परिवार के सदस्यों को ख़ुशी देगा। जिसके कारण आपको अपने माता-पिता से प्रेम और स्नेह की प्राप्ति भी होगी। 

 

Vastu Tips: घर या ऑफिस की इस दिशा में कभी न लगाएं WALL CLOCK,पड़ता है बुरा प्रभाव

इस सप्ताह आप हर अवधि में खुद को आशावादी रखने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप परिस्थिति का डटकर इस समय सामना कर सकेंगे। साथ ही इस कार्यकाल के दौरान अपने कौशल और अनुभव पर आप काम करते हुए, उससे उचित लाभ उठाने में भी सफल रहेंगे। शिक्षा के लिहाज़ से भी सूर्यदेव के पंचम भाव में उपस्थित होने से ये सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। जिसके बल पर आप आने वाले समय में अपनी शिक्षा में काफी हद तक अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और सफल रहेंगे। इसके लिए आपको शुरुआत से ही अपने शिक्षकों के प्रति अपने व्यवहार में अच्छा बदलाव लाने और अपनी संगती में सही सुधार करने की ज़रूरत होगी। 

उपाय: मंगल ग्रह के सकारात्मक परिणामों के लिए भगवान हनुमान और श्री राम जी की आराधना करें। 

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

Aaj Ka Rashifal 20 August 2022: इन 4 राशियों पर बनी रहेगी शनिदेव की कृपा, वहीं इन्हें झेलनी पड़ सकती है परेशानियां

Chanakya Niti: घर में दिख जाएं ये संकेत तो समझ लें जल्द शुरू होने वाला है बुरा समय, न करें नजरअंदाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।