1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Dhanu Masik Rashifal August 2022: धनु राशि वालों को लगाने पड़ सकते हैं अस्पताल के चक्कर

Dhanu Masik Rashifal August 2022: धनु राशि वालों को लगाने पड़ सकते हैं अस्पताल के चक्कर

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Aug 02, 2022 07:04 pm IST,  Updated : Aug 02, 2022 07:04 pm IST

धनु राशि मासिक राशिफल अगस्त 2022 (Sagittarius Monthly Horoscope August 2022): धनु राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा और किन उपायों से वो ये महीना और बेहतर कर सकते हैं बता रहे हैं ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला।

Dhanu Masik Rashifal August 2022- India TV Hindi
Dhanu Masik Rashifal August 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • धनु राशि वालों के लिए यह महीना थोड़ा मिला-जुला रह सकता है
  • महिलाओं के लिए यह महीना शुभ स्थिति लेकर आ रहा है
  • स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा

धनु राशि मासिक राशिफल अगस्त 2022  (Sagittarius Monthly Horoscope August 2022): अगस्त का महीना शुरू हो चुका है कुछ राशियों के लिए जहां ये महीना खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है वहीं कुछ राशिवाले ऐसे भी हैं जिनके लिए ये महीना मुश्किल भरा रहने वाला है। धनु राशि वालों के लिए ये महीना कैसा रहेगा और किन उपायों से वो अगस्त का ये महीना बेहतर कर सकते हैं आइए जानते हैं मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।

Vastu Tips: भूलकर भी उधार न दे हल्दी समेत ये सामान, वरना करना पड़ेगा बड़े संकट का सामना

धनु राशि मासिक राशिफल अगस्त 2022  

धनु राशि वालों के लिए यह महीना थोड़ा मिला-जुला रह सकता है। अचानक कोई बड़ा काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से हल्की-फुल्की मुलाकातें होंगी। किसी रिश्तेदार की मुश्किल समय में समस्या का समाधान निकालने में आपका विशेष योगदान रहेगा। वाणी में नरमी बरतें। जरा सी भी परेशानी में आप नियंत्रण खो देंगे और आपकी बात किसी का दिल दुखा सकती है। महिलाओं के लिए यह महीना शुभ स्थिति लेकर आ रहा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात व्यापार परिवर्तन में सफलता दिलाएगी। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी नौकरियां फायदेमंद होंगी। व्यक्तियों को विदेशी क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों में काम करते हुए विदेश जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। परिवार के साथ कुछ समय बिताने से पुराने विवाद सुलझेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों के साथी की तलाश पूरी होगी। मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी घर पर ही शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। कफ से संबंधित परेशानी होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत से जुड़ी दिक्कतों को लेकर अस्पताल जाने की हड़बड़ी रहेगी।

श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं, उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। 

यहां पढ़ें अन्य राशियों के मासिक राशिफल

Monthly Vrishabh Rashifal August 2022: वृषभ राशि वालों को हो सकती है सांस लेने में तकलीफ

Vrish Weekly Horoscope (वृष साप्ताहिक राशिफल): अगस्त का पहला सप्ताह वृष राशि वालों को करेगा निराश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।