1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Gemini Weekly Horoscope 2nd to 8th January 2023: नए बिजनेस में पैसा लगाने से पहले करें विचार वरना हो सकता है हानि

Gemini Weekly Horoscope 2nd to 8th January 2023: नए बिजनेस में पैसा लगाने से पहले करें विचार वरना हो सकता है हानि

 Written By: Chirag Bejan Daruwalla Edited By: Poonam Yadav
 Published : Dec 29, 2022 11:24 pm IST,  Updated : Dec 29, 2022 11:24 pm IST

Gemini Weekly 2nd to 8th January 2023: मिथुन साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Gemini Weekly Horoscope- India TV Hindi
Gemini Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Gemini Saptahik Rashifal in Hindi मिथुन साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा और किस तरह से वो इसे बेहतर कर सकते हैं।

गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह की सकारात्मक सोच नई दिशा में रंग लाएगी। नौकरी में लगातार मेहनत के कारण मन खिन्न रह सकता है। राजनेताओं को थोड़ी उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। नए कारोबार में निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है। सरकारी कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह व्यस्तता भरा रह सकता है। 

महत्वाकांक्षा इस सप्ताह सकारात्मकता को प्रेरित करेगी। कुछ नए शक पुराने रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकते हैं। व्यवसाय की व्यस्तता के कारण निजी जरूरतों के लिए समय की कमी आड़े आएगी। अच्छी योजनाओं से सफलता मिलेगी। इस सप्ताह नए व्यापारिक संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं। श्रेष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का माहौल सुखद रहेगा।

लेखक: श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं, उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।

Aries Weekly Horoscope 2nd to 8th January 2023: नए साल के पहले हफ्ते में मेष राशि वाले अपनी सेहत को लेकर रहें सावधान

Taurus Weekly Horoscope 2nd to 8th January 2023: नए साल के पहले हफ्ते में ही वृष राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।