1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Health Weekly Horoscope: सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? मेष से लेकर मीन तक जानें हेल्थ राशिफल

Health Weekly Horoscope: सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? मेष से लेकर मीन तक जानें हेल्थ राशिफल

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Sushma Kumari
 Published : Apr 24, 2023 11:30 am IST,  Updated : Apr 24, 2023 11:30 am IST

Health Weekly Horoscope 24th April to 30th April 2023: आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं इस हफ्ते आपकी सेहत कैसी रहेगी? जानिए सभी 12 राशियों का स्वास्थ्य राशिफल।

Health Weekly Horoscope - India TV Hindi
Health Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Health Weekly Horoscope 24th April to 30th April 2023: नया हफ्ता आज से आरंभ हो गया है। ऐसे में मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह काफी अहम रहेगा। आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं इस हफ्ते आपकी सेहत कैसी रहेगी? चलिए जानते हैं स्वास्थ्य साप्ताहिक राशिफल। 

मेष राशि

अपनी दिनचर्या और खान-पान में लापरवाही करना उचित नहीं है। एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है।

वृष राशि

वर्तमान वातावरण के कारण तनाव और अवसाद हावी रहेगा। मेडिटेशन आपको मानसिक रूप से सकारात्मक बनाएगा।

मिथुन राशि

सर्वाइकल और कंधों में दर्द की स्थिति रहेगी। काम के साथ-साथ आराम और व्यायाम भी जरूरी है।

कर्क राशि

सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन मानसिक तनाव से दूर रहें, जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि

इस सप्ताह स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन व्यस्तता के कारण थकान और सिर में भारीपन हो सकता है। कुछ समय हल्की गतिविधियों में अपने मन के अनुसार व्यतीत करें।

कन्या राशि

गैस व वायु की समस्या परेशान कर सकती है। इसके प्रभाव से जोड़ों का दर्द भी बढ़ सकता है।

तुला राशि

 बदलता मौसम आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। खान-पान और रहन-सहन को व्यवस्थित रखें।

वृश्चिक राशि

डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोग खुद ही अपनी सेहत खराब होने का कारण बनेंगे। लापरवाही बिल्कुल न करें और उचित इलाज कराएं।

धनु राशि

सेहत ठीक रहेगी। कुछ समय प्राकृतिक वातावरण के बीच बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।

मकर राशि

वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम वाली गतिविधियों से दूर रहें।

कुंभ राशि

कुछ थकान और सुस्ती रह सकती है। लेकिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, चिंता न करें।

मीन राशि

नियंत्रण की कमी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इष्टतम शारीरिक स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा के लिए, पौष्टिक भोजन खाएं, पानी पिएं, भरपूर आराम करें और व्यायाम करें। खराब होने का कारण बनेंगे। लापरवाही बिल्कुल न करें और उचित इलाज कराएं।

ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें - 

Weekly Horoscope: इस हफ्ते इन 4 राशियों का खुल जाएगा बंद पड़ी किस्मत का ताला, महादेव बरसाएंगे अपनी कृपा

Vastu Tips: घर का टपकता नल पानी की तरह बहा ले जाएगा सारा पैसा! तुरंत अपना लें ये उपाय

Weekly Horoscope: नया सप्ताह करियर, नौकरी, प्यार, धन और सेहत की दृष्टि से आपके लिए कैसा रहेगा? जानें मेष से मीन तक का हाल

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।