1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kanya Weekly Horoscope 20-26th February 2023: इस हफ्ते कन्या राशि वाले जातकों के जीवन में होंगे कई बदलाव

Kanya Weekly Horoscope 20-26th February 2023: इस हफ्ते कन्या राशि वाले जातकों के जीवन में होंगे कई बदलाव

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Feb 18, 2023 07:41 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 08:32 pm IST

Virgo Weekly Horoscope 20th to 26th February 2023 कन्या साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए कन्या राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल- India TV Hindi
कन्या साप्ताहिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Kanya Saptahik Rashifal  कन्या साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए कन्या राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा और किस तरह से वो इसे बेहतर कर सकते हैं। 

कन्या साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि में बृहस्पति सातवें भाव में मौजूद हैं और इसके प्रभाव से आपका सेहत में इस सप्ताह होने वाले कई सकारात्मक बदलाव, कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में आपको दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करने में मदद करेंगे। जिसके कारण आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, साथ ही आप हर निर्णय को लेने में भी खुद को पूरी तरह सक्षम पाएंगे। इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन आपको इस दौरान कोई भी निवेश करना है तो, पहले वास्तविकताओं का आकलन कर लें और उसके बाद ही निवेश करें। 

अन्यथा आपका धन अटक सकता है। घर-परिवार के बड़ों के साथ, ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच ग़लतफहमी पैदा कर सकते हैं। इसलिए उन्हें सुलझाने की जगह अभी, उनसे दूर रहना ही आपके हित में होगा। इस सप्ताह आप अपने द्वारा किए गए पिछले निवेशों को मजबूत करने, अपने आने वाले भविष्य के लिए उचित योजना और रणनीति बनाने में, अपने प्रयास करते दिखाई देंगे। 

ऐसे में किसी भी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले विशेषज्ञों, पिता या किसी भी पितातुल्य इंसान से सलाह अवश्य लें। इस सप्ताह कक्षा के कई छात्र, आपकी सफलता से ईर्ष्या महसूस करेंगे। जिसके कारण वो आपके विरुद्ध जाकर शिक्षकों को आपके ख़िलाफ़ भड़का भी सकते हैं। ऐसे में उनके हर षडयंत्र को समझते हुए, हर किसी के प्रति अपने व्यवहार को बेहतर करने की ज़रूरत होगी, अन्यथा आप दूसरों के समक्ष अपनी छवि को खराब कर सकते हैं। 

उपाय: रोज़ाना 41 बार ऊँ बुधाय नम: का जाप करें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में:  अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

ये भी पढ़ें - 

पैसों को चुंबक की तरह खींच लेगा पौधों का ये जोड़ा, जानें क्या हैं ये और इसे लगाने के फायदे

वास्तु टिप्स: क्रिस्टल से बनी गणेशजी की मूर्ति चमकाएंगे आपकी किस्मत, ये काम करने से घर में आएगा गुड लक

Mesh Weekly Horoscope 20-26th February 2023: इस हफ्ते मेष राशि वालों को छोटी गलती से हो सकता है नुकसान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।