Kumbh Rashifal 11 May 2026: कुंभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बेहद खुशनुमा रह सकता है। सोमवार के दिन सेहत से जुड़ी कुछ चिंताएं भी दूर होंगी और मानसिक रूप से भी आप सकारात्मक रहेंगे। सामाजिक स्तर पर भी आपको अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं। कारोबारियों की योजनाएं आज सफल हो सकती हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। शनि की राशि कुंभ वालों पर शनि देव की कृपा भी आज बनी रहेगी। चलिए अब विस्तार से जानते हैं कुंभ वालों को दैनिक राशिफल और शुभ रंग, शुभ अंक के बारे में।
कुंभ राशिफल 11 मई 2026
सोमवार का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपका मन दान-पुण्य में अधिक लगेगा। 11 मई की दिनचर्या में आप बीते दिनों की तुलना में कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे। लेकिन आपके प्रयासों से व्यवस्था भी सामान्य हो जाएगी। किसी मित्र की मदद द्वारा मुश्किल राह आसान होने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। किसी काम को पूरा करने में किसी दोस्त की मदद मिलेगी। ऑफिस में सोमवार के दिन आपको सम्मानित किया जा सकता है। सोसाइटी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोमवार के दिन मंगल आपके पराक्रम भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते आपके साहस पराक्रम में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है और जीवन में आप उन्नति के मार्ग पर अग्रसर हो सकते है। सेहत के लिहाज से भी दिन बेहतर रहने की संभावना है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
यह भी पढ़ें: