Kumbh Rashifal 13 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन खुशनुमा रहेगा। घर-परिवार में भी खुशहाली रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए सारे काम आज पूरे होंगे। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 13 मई का दैनिक कुंभ राशिफल के बारे में। साथ ही जानेंके कि कुंभ राशि वालों के लिए आज शुभ रंग और अंक क्या रहेगा।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, साथ ही आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा इज्जत करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।
टीम वर्क से आपको बड़ी सफलता मिलेगी। व्यापार करने वालों के लिए दिन मुनाफे वाला रहेगा। आर्थिक रूप से बुधवार का दिन शानदार है। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। पैरों में दर्द या जोड़ों की समस्या परेशान कर सकती है। योग और ध्यान करें सेहत में फायदा मिलेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
Pradosh Vrat 2026 Date: मई का पहला प्रदोष व्रत कब? पंचांग के अनुसार जानें पूजा का सबसे सटीक समय