1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 5 May 2026: बुढ़वा मंगल के दिन खुलेगा कुंभ राशि का भाग्य, कारोबार में मिलेगा लाभ, आय में होगी बढ़ोतरी

Kumbh Rashifal 5 May 2026: बुढ़वा मंगल के दिन खुलेगा कुंभ राशि का भाग्य, कारोबार में मिलेगा लाभ, आय में होगी बढ़ोतरी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 04, 2026 11:28 pm IST,  Updated : May 04, 2026 11:28 pm IST

Kumbh Rashifal 5 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन लाभदाय रहेगा। आज उन्हें करियर और बिजनेस दोनों में तरक्की मिलेगी। तो यहां पढ़िए कुंभ राशि का दैनिक राशिफल।

मंगलवार का दैनिक कुंभ राशिफल- India TV Hindi
मंगलवार का दैनिक कुंभ राशिफल Image Source : MAGNIFIC

Kumbh Rashifal 5 May 2026: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपको ग्रह नक्षत्र का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा, निवेश से भी फायदा होगा। व्यापारियों के लिए भी मंगलवार का दिन फायदेमंद रहेगा। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कुंभ राशि वालों का दैनिक राशिफल। इसके साथ ही शुभ रंग और शुभ अंक भी जानिए, जो आपके दिन को और बेहतर बनाएंगे।  

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। जिसमें शामिल होकर आप बेहतर फील करेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन फायदा वाला रहेगा। कोई बड़ी डील हाथ लगेगी, जिससे जबरदस्त मुनाफा होगा। पिता जी आपके बिजनेस में आपकी हेल्प करेंगे, जिससे अधिक लाभ होगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी, नई डिशेज बनाएंगी जिनका आनंद आपका पूरा परिवार उठाएगा। किसी नए काम की तरफ मन अट्रैक्ट होगा, उसकी शुरुआत करेंगे और लाभ कमाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।  नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। आज उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में भी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

कुंभ राशि वाले लोग कैसे होते हैं?

कुंभ राशि वालों के शनि माने जाते हैं। यह एक वायु तत्व की स्थिर राशि है। कुंभ राशि के जातकों का व्यक्तित्व काफी आकर्षित होता है।कुंभ राशि के लोग अपनी आजादी से बहुत प्यार करते हैं। ये लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं और हर बात के पीछे तर्क ढूंढते हैं। इनका दृष्टिकोण अक्सर वैज्ञानिक और आधुनिक होता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Bada Mangal 2026: पहले बड़े मंगल के दिन इस विधि के साथ करें हनुमान जी की पूजा, जानें क्या-क्या अर्पित करना चाहिए

Weekly Love Horoscope: प्रेम जीवन टकराव पैदा कर सकती है चंद्रमा की स्थिति, 4 राशियों का टूट सकता है रिश्ता, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।