1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 9 May 2026: शनिवार को कुंभ राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, हाथ लग सकती है बड़ी डील!

Kumbh Rashifal 9 May 2026: शनिवार को कुंभ राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, हाथ लग सकती है बड़ी डील!

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Laveena Sharma
 Published : May 08, 2026 08:59 pm IST,  Updated : May 08, 2026 09:00 pm IST

Kumbh Rashifal 9 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन बेहद शानदार रहेगा। करियर में अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। कोई बढ़िया डील हाथ लग सकती है।

kumbh rashi- India TV Hindi
कुंभ राशिफल Image Source : INDIA TV

Kumbh Rashifal 9 May 2026: शनि की प्रिय राशि कुंभ के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहेगा। मेहनत का पूर्ण फल मिलता नजर आ रहा है। आप अपने अटके कार्यों को आसानी से निपटा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बॉस का खूब सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी डील भी मिलने के पूर्ण आसार हैं। चलिए अब विस्तार से जानते हैं आपका शनिवार का राशिफल।

कुंभ राशिफल

  • शनिवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए शानदार रहेगा।
  • आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे।
  • साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी।
  • दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी।
  • अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए ये दिन बढ़िया है। 
  • साथ ही शनिवार का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा।
  • ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे।
  • साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा।
  • आपको कोई नई डिल मिल सकती है।
  • आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा होगा।
  • आपके पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि संभव है।
  • इस राशि के कॉमर्स के स्टूडेंट्स का पढ़ाई से मन विचलित हो सकता है, पढ़ाई की प्रति उनको थोडा गम्भीर होने की जरुरत है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Jupiter Transit 2026: कर्क राशि में गुरु करेंगे प्रवेश, 4 राशियों का चमकेगा सोया हुआ भाग्य, शुरू होगा गोल्डन टाइम!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।