1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Leo Weekly Horoscope 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022: सिंह राशि के जातक मनोरंजन पर कम पैसा करें खर्च, भविष्य में हो सकती है आर्थिक तंगी

Leo Weekly Horoscope 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022: सिंह राशि के जातक मनोरंजन पर कम पैसा करें खर्च, भविष्य में हो सकती है आर्थिक तंगी

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Akanksha Tiwari
 Published : Dec 13, 2022 12:00 am IST,  Updated : Dec 13, 2022 12:00 am IST

Leo Weekly Horoscope 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022 सिंह साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए सिंह राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

singh- India TV Hindi
Leo Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Leo Weekly Horoscope 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022 : इस बात को सिर्फ़ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा सेहत में सुधार के लिए फ़ैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। इस राशि के जातकों का स्वभाव आज में जीने वाला होता है। परंतु इस सप्ताह आपको केवल एक दिन को नज़र में रखकर, निर्णय लेने की अपनी आदत पर क़ाबू करना होगा क्योंकि आपकी चंद्र राशि के आठवें भाव में बृहस्पति स्थित होंगे। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा, अपने मनोरंजन पर ख़र्च करने से अभी परहेज करें। अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी से दो-चार होना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें: Cancer Weekly Horoscope 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022: कर्क राशि के जातकों के घर लगा रहेगा मेहमानों का सिलसिला, कार्यक्षेत्र में मिलेंगी चुनौतियां

आपके पक्ष में आ सकता है फैसला

किसी पैतृक संपत्ति या ज़मीन से जुड़ा कोई विवाद, यदि कोर्ट-कचहरी में चल रहा था तो, इस सप्ताह उसका फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना अधिक रहेगी क्योंकि आपकी चंद्र राशि के दसवें भाव में मंगल बैठे होंगे। हालांकि इसके लिए आपको शुरुआत से ही घर के बड़ों की मदद से, सही निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। जिसपर आपको अपना कुछ धन भी ख़र्च करना होगा। इस सप्ताह व्यापारियों को अपने कारोबार से जुड़ी कोई भी बात, हर किसी से शेयर करने से बचना होगा। क्योंकि आपको इस बात को समझना होगा कि, हर किसी से अपनी योजना साझा करना भी, कई बार आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। चंद्र राशि के पांचवें भाव में बुध विराजमान होंगे इसलिए इस सप्ताह छात्रों को अनुसंधान के क्षेत्र में भी, आगे कदम बढ़ाने की ज़रूरत होगी। ऐसे में इसके लिये, शुरुआत से ही आप अध्ययन सामग्री जुटा सकते हैं। अन्यथा बाद में जल्दबाज़ी करते समय, आप कई चीज़ों को भूल सकते हैं।

Gemini Weekly Horoscope 12 Dec 2022 - 18 Dec 2022: मिथुन राशि के जातकों को हो सकती है आर्थिक हानि, जल्दबाजी में न लें फैसला

Taurus Weekly Horoscope 12-18 December 2022: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, तनाव से मुक्ती मिलेगी

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।