1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 23 November 2023: इन 3 राशियों के जातकों को मिल जाएगा उनका खोया हुआ प्यार, जानें अपनी लव राशि का हाल

Love Horoscope 23 November 2023: इन 3 राशियों के जातकों को मिल जाएगा उनका खोया हुआ प्यार, जानें अपनी लव राशि का हाल

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Poonam Yadav
 Published : Nov 23, 2023 06:00 am IST,  Updated : Nov 23, 2023 06:00 am IST

Love Horoscope 23 November 2023: आज का दिन (23 नवंबर) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और आप इस दिन को और कैसे बेहतर बना सकते हैं, जानते हैं अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर से।

Love horoscope 23 November 2023 - India TV Hindi
Love horoscope 23 November 2023 Image Source : INDIA TV

Love Horoscope 23 November 2023: आज का दिन (23  नवंबर) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं, इन सभी सवालों का जवाब जानिए देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर से।

मेश लव राशिफल:  MESH LOVE RASHIFAL

प्यार में यौन सुख और रोमांस बेहद ज़रूरी है जिनसे लव लाइफ और भी नमकीन हो सकती है। इस समय आप केवल इन्ही के बारे में सोच रहे हैं। सफर में हुई गड़बड़ी के कारण आपका मूड ख़राब होगा। आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का है। अपने दिल के सबसे करीबी से अपने प्यार को जताने और उनके प्यार को महसूस करने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है। उन्हें यह अवश्य बताएं कि आपके जीवन में उनका क्या महत्व है। अपने पार्टनर पर हमेशा विश्वास करें और उनका सम्मान करें।

वृषभ लव राशिफल: VRISHABH LOVE RASHIFAL

एक करीबी मित्र की तरफ बढ़ता आकर्षण आपके दिल में प्यार की घाटियां बजा रहा है। नया वातावरण और परिवेश आपको नए अनुभव प्रदान करेगा जिसकाआप अपने रोमांटिक जीवन में उपयोग कर सकते हैं। पहले से बनाई योजनाएं आने वाले समय में लाभप्रद है। आज आपकी प्राथमिकता आपके प्रियजन होंगे। उनसे मिलना और बातचीत करना आपको सुकून दे सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ वक्त दें और उसकी इच्छाओं का भी ध्यान रखें। आप हमेशा सही का साथ देते है इसीलिए आपको जानने वाले हमेशा आपका सम्मान करते है। किसी खास का प्यार आज आपको सौभाग्यशाली महसूस कराएगा।

मिथुन लव राशिफल: MITHUN LOVE RASHIFAL

आज आप कुछ ऐसे लोगों से मिलने वाले हैं जो पूरी उम्र आपका साथ देंगे। व्यस्त रहने के कारण आप अपने प्रिय/प्रिये को कम समय दे पाएंगे। आपका रोमांटिक मूड प्यार में आपके उत्साह को और भी बढ़ा देगा। यह समय आपके लिए बहुत संतोषजनक है। दूसरों के द्वारा दिए गए सुझावों पर ध्यान दें ताकि आप खुद के काम को और भी बेहतर तरीके से कर सके। आज आपका दिल प्यार के गीत गा रहा है क्योंकि आपकी लवलाइफ स्मूथ और रंगीन है। अगर आप सच में कुछ पाना चाहते है तो प्रयास करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

कर्क लव राशिफल: KARKA LOVE RASHIFAL

चाहत में विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ साथ रचनात्मकता का होना बेहद ज़रूरी है इससे आप अपने रोमांस को जीवित और फ्रेश रख सकते हैं। रिश्ते में शुरुआत के लिए आपको पहल और प्रयास करने चाहिए। धन से जुड़े मामलों को रोमांस से दूर रखें। आज आप कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे जो आपके जीवन को नई दिशा देंगे। किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो पहले पूरी योजना बना लें और अपने शोना की भी इसमें सलाह लें। यह यात्रा आप दोनों को अच्छे पल देगी जिससे आपका संबंध मजबूत होगा। अपने स्वीटू पर विश्वास करें, यह आप दोनों के लिए लाभदायक है।

सिंह लव राशिफल: LOVE RASHIFAL

इस समय माँ या माँ की तरह किसी स्त्री का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय होगा। कभी कभी दिमाग की जगह दिल से काम लेना सुख और शांति देता है। आज अपने पार्टनर के प्रेम की खुशबु आपको मदहोश बनाये रखेगी। नए रिश्ते आपके जीवन में नई उमंग लेकर आएंगे। जो लोग रिश्ते में हैं वो जीवन की नयी मिठास का अनुभव करेंगे। जो लोग सिंगल हैं वो साथी की तलाश में व्याकुल हो सकते है। जीवन की हर समस्या का एक ही समाधान है रिश्ते की कद्र करें, अपने शोना के लिए समय निकालें और उसे प्यार का अहसास कराएं।

कन्या लव राशिफल: KANYA LOVE RASHIFAL

अपने जानू के दूर होने पर आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं किन्तु संचार के साधनों या पत्र के ज़रिये उनसे सम्पर्क में रहेंगे। इस समय संगीत, नृत्य, फोटोग्राफी या प्रदर्शन कला आपको आकर्षित कर रहे हैं। अगर सिंगल हैं तो मिलल होने के लिए तैयार हो जाएँ। आपके चारों ओर खुशियों की बहार है! आज आप उत्सुक और उत्साहित हैं व उन लोगों की संगत का मज़ा ले रहे हैं जो आपकी परवाह करते है। अपने प्रेमी के लिए आपके मन में उमड़ा प्यार का सागर आपको प्रफुलित रखेगा। आपकी आंतरिक ऊर्जा ही दूसरे लोगों को आपके प्रति आकर्षित करती है और लोग आपसे प्यार करते है।

तुला लव राशिफल: TULA LOVE RASHIFAL

पिता या शिक्षक के संकट में होने के कारण आपको अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ सकती है। विचारों के साथ साथ रूप में परिवर्तन भी ज़रूरी है। प्यार का इज़हार करने में देर न करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। अपने शौक जैसे कला, फैशन या गायन के लिए भी वक्त निकालें। आप और आपका पार्टनर यह अच्छे से जानते हैं कि यह समय आपके लिएअच्छा है। आप आज किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे, अगर ऐसा है तो अपने दिल की बात करने में देर न करें। जब आप किसी से सच्चा प्रेम करते है तो उन्हें अपनाते हैं और उनकी इज़्ज़त करते हैं, उन्हें बदलने की कोशिश नहीं करते।

वृश्चिक लव राशिफल: VRISCHIK LOVE RASHIFAL

आज जीवनसाथी के परिवार के साथ मनमुटाव की संभावना हैं लेकिन इसका प्रभाव अपनी लवलाइफ पर न पड़ने दें। पैसा बढने के साथ अपेक्षाएं भी बढने लगती हैं, ऎसे में मोटी तनख्वाह भी कम लगने लगती हैं। किसी खास को आकर्षित करने के लिए मेकओवर एक अच्छा उपाय हैं। आपका हंसमुख स्वभाव आपको मित्रतापूर्ण और नम्र बनाता है और आपके यही गुण दूसरों को आकर्षित करते है। आप अपने नए रिश्ते को लेकर खुश और उत्साहित हैं। आपके सितारे यह बता रहे हैं कि आपका यह रिश्ता लम्बा चलने वाला हैं। अपने प्यार का सुबूत किस या आलिंगन अपने शोना को देना न भूलें।

धनु लव राशिफल: DHANU LOVE RASHIFAL

आज आप किसी रहस्यमयी शक्ति को अपने साथ महसूस करेंगे और पाएँगे कि वो आपको शारीरिक व मानसिक समस्याओं से बचा रही है। आपकी कूल पर्सनालिटी और प्यार भरी बातें आपके दिलबर को दीवाना कर देंगी बस बहस में न पड़ें। धोखे और धोखाधड़ी से सावधान रहें। आपकी लवलाइफ बहुत ही रसपूर्ण हैं किंतु कुछ उतार चढ़ाव आज आपके मूड को परिवर्तित कर सकते हैं। अपने पार्टनर की सुने और शांत रहें। अगर आप दोनों किसी भी काम को साथ मिलकर करेंगे तो आपको हमेशा सफलता प्राप्त होगी। अगर आपका प्रेमी कहीं दूर हैं तो आज मिलने की संभावना हैं।

मकर लव राशिफल: MAKARA LOVE RASHIFAL

आज आप सोसाइटी के बंधनों से मुक्त होकर अपने लक को आजमाना चाहते हैं। अपने सोलमेट के आकर्षण से भी आप बच नहीं पाएंगे। लवलाइफ से आप पूरी तरह से संतुष्ट है और आपकी सफलता इसी बात का प्रतीक है। अचानक आई घरेलू मुसीबतें से आपको कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आज आप के कुछ ऐसे दोस्त बनाने वाले है जो जिंदगी भर आपका साथ देंगे। कामों में व्यस्तता के कारण आज आपको प्यार का समय थोड़ा कम मिलेगा। अपने लव वन का आज खास ध्यान रखें क्योंकि यह रिश्ता शीशे की तरह होता है और ज़रा सा ठेस लगने से टूट सकता है।

कुम्भ लव राशिफल:  KUMBHA LOVE RASHIFAL

आज का दिन आपके लिए मुश्किलों भरा हो सकता है जहाँ रोमांस में समस्याएं आने के कारण आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले में समय गुजरेंगे। मूड उदास है तो अपने दोस्तों और भाई बहन के साथ घूमें-फिरें और सब कुछ भूल कर नयी शुरुआत करें। आज आप लव लाइफ और रोमांस के बारे में विचार कर सकते है। रिश्ते में यह ज़रूर जानें कि इसमे क्या कमी है और किन कारणों से आप दोनों दूर हो रहे हैं। एक छोटे से बदलाव का प्रभाव पूरी उम्र रहेगा। याद रखें, जीवन छोटा है इसे ऐसे लोगों के साथ बिताएं जो आपको खुश रखें।

मीन लव राशिफल: MEENA LOVE RASHIFAL

शिक्षक और सलाहकार आपका मार्गदर्शन करेंगे जिससे आपका भविष्य उज्जवल होगा। आप अपने पार्टनर को अच्छे से जानते हैं और दोनों का एक दूसरे पर अटूट विश्वास है। आँख मूँदकर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ सकते हैं। दुर्घटना या कोई हानि आपको परेशान करेंगी। एक कहावत है कि "क्षमा करो और भूल जाओ"। अधिकतर मामलों में यह बात सही है हालाँकि भूल जाना माफ़ करने से अधिक मुश्किल है किंतु इस तरह से आप अपने प्यार को और भी नजदीक पाएंगे। प्यार क्षमा करने का ही दूसरा नाम है। मूड में बदलाव कारण आज किसी भी विशेष काम को करने से बचें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।