1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 15 May 2026: प्यार की गाड़ी आज आएगी पटरी पर, 3 राशियों की पार्टनर से बढ़ेंगी नजदीकियां, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Love Horoscope 15 May 2026: प्यार की गाड़ी आज आएगी पटरी पर, 3 राशियों की पार्टनर से बढ़ेंगी नजदीकियां, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

 Written By: Astrologer Chirag, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 15, 2026 06:14 am IST,  Updated : May 15, 2026 06:14 am IST

Love Horoscope 15 May 2026: आज का दिन कुछ राशियों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आज सूर्य के गोचर के चलते प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। आइए विस्तार से पढ़ते हैं आज का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

Love Horoscope 15 May 2026: शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के प्रेम जीवन के लिए बेहद सकारात्मक रहेगा। आज सूर्य के राशि बदलने से प्रेम संबंधों में ऊर्जा और नयापन देखा जा सकता है। कुछ लोगों को पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिलने की भी संभावना है। आइए विस्तार से पढ़ते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल। 

मेष राशि

किसी पुराने दोस्त या सहपाठी से मुलाकात पुरानी यादों को आज ताजा कर सकती है। आज ऊर्जा से भरे रहेंगे और दिल की बातों को खुलकर पार्टनर से कहेंगे जिससे नजदीकियां बढ़ सकती हैं। 

वृषभ राशि

रोमांस और जोश से भरे दिन के लिए तैयार रहे। सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में होगा जिससे आपको प्रेम और लव लाइफ में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गिलेशिकवों को भुलाकर पार्टनर से बातें करते आप नजर आ सकते हैं। 

मिथुन राशि

प्रेम के मामले में मिथुन राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। अपनी बातों को अगर आप पार्टनर पर थोपेंगे तो दूरियां बढ़ सकती हैं।

कर्क राशि

आज अपनी भावनाओं को आप पार्टनर से कह सकते हैं। ऐसा करने से आप दोनों के बीच विश्ववास बढ़ेगा और प्रेम जीवन की गाड़ी पटरी पर लौटेगी। कुछ लोगों को पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिलने के भी योग हैं।

सिंह राशि

आज का दिन प्रियजनों के साथ खूबसूरत पल बिताने का है। इस राशि के कुछ लोग पार्टनर के साथ मिलकर शाम के समय किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। 

कन्या राशि

आज आप अपने रिश्ते को प्राथमिकता देंगे जिससे पार्टनर का विश्वास आप पर बढ़ेगा। साथ ही आपको ऐसा करना आपको एक दूसरे के और करीब भी ला सकता है। लव लाइफ की गाड़ी आज पटरी पर आएगी।

तुला राशि

आज का दिन लव लाइफ के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि के जो लोग सिंगल हैं उनकी मुलाकात किसी खास से होने की संभावना है और लव लाइफ की शुरुआत हो सकती है। 

वृश्चिक राशि

सूर्य का गोचर आज आपके प्रेम जीवन में चिंगारी का काम करेगा। पुराने गिलशिकवों को भुलाकर लव लाइफ में नयापन आज के दिन आप ला सकते हैं।

धनु राशि

दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी सुस्त हो लेकिन आज की शाम आपके लिए यादगार साबित हो सकती है। पार्टनर से किसी तरह का सरप्राइज इस राशि के जातकों को मिल सकता है। 

मकर राशि

आज पार्टनर के दिल की बातों को आप ध्यान से सुनेंगे और जो गलतफहमियां उनके मन में हैं उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाना आज अच्छा आइडिया हो सकता है। 

कुंभ राशि

सामाजिक स्तर पर अपने पार्टनर के साथ आज के दिन शामिल हो सकते हैं। पार्टनर का विश्वास आप पर बढ़ेगा। इस राशि के जो लोग पार्टनर से दूर रहते हैं वो उनके साथ घंटों फोन पर बातें करते नजर आ सकते हैं। 

मीन राशि

लव लाइफ में आपको अच्छे बदलाव आज के दिन दिन दिखेंगे। पार्टनर को आपकी कोई खूबी भा सकती है और वो आपकी तारीफ करते नजर आ सकते हैं। 

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें- 

Yam Deepak Kab Jalate Hain 2025: धनतेरस पर यम दीपक कब जलाएं, जान लें यम दीपम जलाने का मुहूर्त, विधि और नियम

Diwali Lucky Zodiac: 71 साल बाद दिवाली पर बना ग्रहों का शुभ संयोग, इन 5 राशियों के जीवन में खुशियों की बारिश, बरसेगा धन और सौभाग्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।