Love Horoscope 28 May 2026: आज 28 मई राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए बेहद यादगार साबित हो सकता है। प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की राशि तुला में बैठे चंद्रमा आज प्रेम जीवन में बहार ला सकते हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आपके सातवें भाव में चंद्रमा प्रेम और वैवाहिक जीवन में बहार लाएंगे। दिल की बातें जुबां पर आएंगी जिससे आपका पार्टनर बेहद खुश होगा। शाम के समय रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ वालों को आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। ग्रह नक्षत्रों की चाल प्रेम जीवन के अनुकूल नहीं है। जितना कम वार्तालाप पार्टनर के साथ करेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आपके प्रेम जीवन में बेहद सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पंचम भाव में बैठे चंद्रमा यादगार पल आपको दे सकते हैं। पार्टरन की बाहों में बाहें डाले आप किसी पार्क में घमते नजर आ सकते हैं। लव लाइफ में बहार आएगी।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
इस राशि के कुछ लोग प्रेम जीवन का भेद घर के लोगों को बता सकते हैं। हालांकि आपकी मंशा सही होगी लेकिन कुछ लोग आपके फैसले पर सवालिया निशान लगा सकते हैं। घबराएं नहीं आने वाले दिनों में स्थिति सुधरेगी।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आपको आज के दिन किसी तीसरे को लव लाइफ में दखल अंदाजी नहीं करने देनी चाहिए। किसी तीसरे की बातों को सच मानकर पार्टनर को जज न करें बल्कि उनसे दिल से बातें करें और सच जानने की कोशिश करें।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के लोगों की वाणी में आज के दिन मिठास देखने को मिलेगी। इसलिए आपके प्रेम जीवन में भी बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। लव पार्टनर के साथ यादगार क्षण बिताने का आपको मौका मिल सकता है।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि के लोग आज आत्मकेंद्रित रहेंगे और अपने पार्टनर से खुलकर बातें करेंगे। कुछ विवाह योग्य लोगों को अच्छा जीवनसाथी आज के दिन मिल सकता है।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
लव लाइफ में दिक्कतें आज के दिन आ सकती हैं। आपको पार्टनर को पर्याप्त समय देने की आवश्यकता होगी नहीं तो वो गलत राय आपके बारे में बना सकते हैं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के लोग आज पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट पा सकते हैं। आपका सुलझा हुआ चरित्र पार्टनर को भाएगा और उनके साथ आप क्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज आपका दिन बेहद व्यस्त नजर आ रहा है जिसके कारण पार्टनर को समय आप नहीं दे पाएंगे। अच्छी बात ये है कि पार्टनर आपकी स्थिति को समझेगा और व्यस्त दिन के बाद रात के समय आपसे प्यारी बातें करेगा।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ वाले सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की दस्तक आज के दिन हो सकती है। वहीं जो लोग पहले से ही प्रेम संबंधों में हैं उन्हें भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
मीन राशिफल (Pisces Love Horoscope)
अपनी भावनाओं को व्यक्त करते समय आपको शब्दों का इस्तेमाल सोच समझकर करना चाहिए। अष्टम भाव में बैठे चंद्रमा आपको थोड़ा आक्रामक बना सकते हैं। इसलिए प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Rahu-Ketu: राहु-केतु का बुरा प्रभाव होने पर मिलते हैं 4 संकेत, आपके साथ भी हो ऐसा तो जरूर करें उपाय