1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 30 अगस्त 2026 का लव राशिफल: मीन में बना विष योग मेष सहित 4 राशियों की लव लाइफ में ला सकता है उतार-चढ़ाव, रहना होगा सतर्क

30 अगस्त 2026 का लव राशिफल: मीन में बना विष योग मेष सहित 4 राशियों की लव लाइफ में ला सकता है उतार-चढ़ाव, रहना होगा सतर्क

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 30, 2026 06:12 am IST,  Updated : Aug 30, 2026 06:12 am IST

शनिवार का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से कुछ राशियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इन राशियों को लव लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, आइए विस्तार से पढ़ते हैं सभी राशियों का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

30 अगस्त को चंद्रमा शनि के साथ मीन राशि में रहेंगे और विष योग का निर्माण होगा। इसके चलते मेष, सिंह और तुला राशि के जातकों की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पार्टनर के साथ इन राशियों को नोक-झोंक करने से बचना होगा वरना छोटी सी बात भी बड़े झगड़े का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। यहां पढ़िए 29 अगस्त 2026 का लव राशिफल। 

मेष राशि 

आज के दिन आपके द्वादश भाव में विष योग का बना रहेगा इसलिए पार्टनर के साथ बातचीत संयमित रहकर रहें। बेवजह की बातों को लेकर झगड़ेंगे तो रिश्ता बिगड़ सकता है। 

वृषभ राशि 

आपके लिए आज का दिन मिलाजुला साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। शाम के समय कहीं घूमने निकल सकते हैं। 

मिथुन राशि 

पार्टनर के साथ अच्छा समय मिथुन वाले बिता सकते हैं। कुछ लोग किसी पुराने विवाद को सुलझाते भी आज के दिन नजर आएंगे। 

कर्क राशि

आपके प्रेम संबंधों में रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है। कुछ लोगों को पार्टनर से उपहार मिलने के भी योग हैं। 

सिंह राशि

सिंह वालों को प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। विष योग के चलते अहम का टकराव हो सकता है, सतर्क रहें। 

कन्या राशि 

लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल जातकों के लिए किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने के योग बन रहे हैं।

आपको प्रेम और वैवाहिक जीवन में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। पार्टनर पर अपनी बातें थोपने से बचें वरना परेशानी हो सकती है। 

तुला राशि

आज के दिन वाणी को नियंत्रण में रखें। आपकी कोई बात पार्टनर को आहत कर सकती है। आज बोलने से ज्यादा सुनेंगे तो आपके लिए बेहतर साबित होगा। 

वृश्चिक राशि

आज आपको पार्टनर का भरपूर सहयोग मिल सकता है। दिल में दबी बातों को पार्टनर के साथ साझा कर सकते हैं जिसके चलते प्रेम जीवन में सुखद बदलाव आ सकते हैं। 

धनु राशि 

पार्टनर किसी बात को लेकर आपसे असहमत हो सकता है लेकिन आप अपनी बुद्धिमता से उन्हें समझा पाने में कामयाब हो सकते हैं। 

मकर राशि 

प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रह सकता है। कुछ लोग किसी रोमांटिक जगह पर पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। 

कुंभ राशि 

पार्टनर पर किसी भी बात का दबाव बनाने से आज के दिन आपको बचना चाहिए। पार्टनर को दोस्त की तरह समझेंगे तो रिश्ता मजबूत बना रहेगा। 

मीन राशि 

आज के दिन आपकी ही राशि में विष योग बनने जा रहा है इसलिए मन थोड़ा विचलित हो सकता है। लव लाइफ में सावधानी आपको बरतनी होगी। किसी तीसरे की बात को सुनकर पार्टनर को लेकर गलत राय न बनाएं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

सितंबर 2026 अंक ज्योतिष भविष्यफल: इस महीने मूलांक 1 और 5 वालों की जागेगी किस्मत, मूलांक 3 और 9 वालों को रहना होगा संभलकर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।