1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. भगवान भोलेनाथ इन 4 राशियों पर सबसे ज्यादा होते हैं मेहरबान, इनके लिए बेहद शुभ रहेगी महाशिवरात्री

भगवान भोलेनाथ इन 4 राशियों पर सबसे ज्यादा होते हैं मेहरबान, इनके लिए बेहद शुभ रहेगी महाशिवरात्री

 Written By: Sushma Kumari
 Published : Feb 13, 2023 07:38 pm IST,  Updated : Feb 13, 2023 07:44 pm IST

12 राशियों में कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर महादेव अपनी विशेष कृपा रखते हैं। यहां जानिए भगवान भोलेनाथ की सबसे प्रिय राशि कौन सी है।

भोलेनाथ इन 4 राशियों पर सबसे ज्यादा होते हैं मेहरबान- India TV Hindi
भोलेनाथ इन 4 राशियों पर सबसे ज्यादा होते हैं मेहरबान Image Source : INDIA TV

सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित किया गया है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भोलेनाथ की विधिवत उपासना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि महादेव की कृपा से जीवन के हर एक संकटों से मुक्ति मिल जाती है। इनकी पूजा करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर जाते हैं और जीवन में खुशहाली आती है। यूं तो भगवान भोलेनाथ अपने हर भक्तों के संकट हर लेते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी 4 राशियों का जिक्र किया है जिस पर भोले शंकर की विशेष कृपा रहती है। जानिए कौन सी हैं वो चार राशियां। 

जानिए शिव जी की सबसे प्रिय राशि कौन सी है

महादेव को सबसे ज्यादा प्रिय हैं ये 4 राशियां

मेष राशि  (Aries)

 ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मेष राशि भगवान भोलेनाथ की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि वाले जातकों पर भोले शंकर अपनी विशेष कृपा बनाए रखते हैं। सोमवार के दिन इस राशि के जातक को शिवजी की पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से उनके जीवन के सारे कष्ट दूर हो सकते हैं। साथ ही इस राशि के जातकों को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं, ज्योतिष की मानें तो मेष राशि वाले लोगों को महाशिवरात्री के दिन शिवजी की आराधना जरूर करनी चाहिए। इससे शंकर भगवान प्रसन्न होंगे।

वृश्चिक राशि  (Scorpio)

वृश्चिक राशि भी भोलेनाथ की प्रिय होती है। कहा जाता है कि इस राशि के लोग अगर शिवलिंग को जल अर्पित करें तो उनकी किस्मत खुल सकती है। साथ ही भोलेनाथ प्रसन्न होकर उनके जीवन से हर मुश्किल को दूर भगाने का काम करेंगे। 

कर्क राशि (Cancer)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि भाग्योदय लेकर आई है। इस राशि के जातकों को सफलता प्राप्त मिलेगी। बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। धन लाभ हो सकता है। 

कुंभ राशि (Aquarius)

भगवान भोलेनाथ को कुंभ राशि भी प्रिय है। इस राशि के जातकों पर शनिदेव के साथ-साथ भगवान शिव की भी विशेष कृपा रहती है। इस राशि के जातकों को भी प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। 

धनु राशि (Sagittarius)

इसी तरह धनु राशि भी भगवान भोलेनाथ की प्रिय मानी जाती है। इन राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि बेहद ही खास होने वाली है। सेहत में सुधार होगा। नई नौकरी के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धन लाभ हो सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। 

(डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें - 

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि 18 या 19 फरवरी? जानिए सही डेट, मुहूर्त और महत्व

घर के मंदिर में ओम, स्वास्तिक, श्री बनाने से बरसती है धन की देवी की कृपा, जानिए अन्य फायदे

February 2023 Vrat-Festival: फरवरी माह में महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत सहित पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।