Mithun Rashifal 17 May 2026: मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा साबित हो सकता है। घर के लोगों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं जिसके चलते आपको मानसिक शांति भी महसूस होगी। करियर के क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का हल रविवार के दिन आपको मिल सकता है। सेहत में अच्छे बदलाव लाने के लिए इस राशि के कुछ लोग रविवार के दिन योग ध्यान करते नजर आ सकते हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं रविवार का दैनिक मिथुन राशिफल और साथ ही जानेंगे रविवार के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ अंक और रंग क्या रहेगा।
मिथुन राशि 17 मई 2026
रविवार का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब रविवार के दिन आपको मिल जाएंगे, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित लोग किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जायेंगे। जीवनसाथी आपको ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-