1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. September Finance Horoscope 2023: मां लक्ष्मी इन 6 राशियों पर करेंगी धनवर्षा, छप्परफाड़ आएगा पैसा, जातकों के लिए आने वाले 30 दिन है बेहद खास

September Finance Horoscope 2023: मां लक्ष्मी इन 6 राशियों पर करेंगी धनवर्षा, छप्परफाड़ आएगा पैसा, जातकों के लिए आने वाले 30 दिन है बेहद खास

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Sushma Kumari
 Published : Sep 02, 2023 04:09 pm IST,  Updated : Sep 02, 2023 04:09 pm IST

Monthly Finance Horoscope September 2023: मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानिए इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी।

Monthly Finance Horoscope September 2023- India TV Hindi
Monthly Finance Horoscope September 2023 Image Source : INDIA TV

Monthly Finance Horoscope September 2023:  सितंबर माह आरंभ हो चुका है। ऐसे में मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए ये महीना काफी अहम रहेगा। आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी? जानिए आर्थिक राशिफल।

1. मेष आर्थिक राशिफल 

महीने के दूसरे सप्ताह तक आप सुख-सुविधा से जुड़ी कोई बहुप्रतीक्षित वस्तु खरीद सकते हैं। गुस्से में आकर कोई भी फैसला लेने से आपको बचना चाहिए,अन्यथा आपको बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

2. वृषभ आर्थिक राशिफल 

महीने की शुरुआत में कड़ी मेहनत के बाद ही आपको मन मुताबिक सफलता और धन की प्राप्ति होगी।  महीने का मध्य भाग आपके लिए कुछ राहत लेकर आ सकता है। महीने के दूसरे भाग में अचानक बड़े खर्चे आने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है,ऐसे में पैसों का प्रबंधन करना उचित रहेगा।

3. मिथुन आर्थिक राशिफल 

गणेशजी कहते हैं कि आपको आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख में वृद्धि देखने को मिलेगी। महीने के मध्य में आपको जल्दबाजी या आवेश में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। 

4. कर्क आर्थिक राशिफल 

 
गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि वालों को सितंबर माह में बड़े बदलावों के लिए तैयार रहना चाहिए। सितंबर के दूसरे सप्ताह में आपको आर्थिक लाभ मिलने वाला है। 

5. सिंह आर्थिक राशिफल 
 
गणेशजी कहते हैं कि सितंबर का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए सफलतादायक साबित होगा। इस महीने आपकी पदोन्नति और धन लाभ की संभावना रहेगी। 

6. कन्या आर्थिक राशिफल 

कन्या राशि वालों को सितंबर के पहले सप्ताह में आए मौके को खोने से बचना चाहिए, नहीं तो उसे दोबारा पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। महीने की शुरुआत में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

7. तुला आर्थिक राशिफल 

इस महीने आपको उन लोगों से भी सावधान रहने की जरूरत होगी जो आपकी सफलता से जलते हैं। 

8. वृश्चिक आर्थिक राशिफल 

आपकी आमदनी कम और खर्चे अधिक रहेंगे। साथ ही अनावश्यक भागदौड़ और फिजूलखर्ची बढ़ेगी। महीने का मध्य भाग थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। 

9. धनु आर्थिक राशिफल 

अचानक आपके सामने कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं जिनका भुगतान आपको करना पड़ सकता है।

10. मकर आर्थिक राशिफल 

आप हर छोटी-बड़ी समस्या से आसानी से निपट लेंगे। सभी प्रकार की बाधाएं दूर होकर आपको मनचाही सफलता और धन की प्राप्ति होगी। संचित धन में वृद्धि हो सकती है। 

11. कुंभ आर्थिक राशिफल 

सुख-सुविधा से जुड़ी कोई बहुप्रतीक्षित वस्तु खरीदने का सपना पूरा होगा। कमीशन और लक्ष्य केंद्रित कार्यों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। इसे दूर करने के लिए विवाद की बजाय बातचीत के जरिए इसे सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो बनते रिश्ते बिगड़ सकते हैं। 

12. मीन आर्थिक राशिफल 

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि के जातकों को सितंबर माह में अपना धन और समय बहुत सोच-समझकर खर्च करना चाहिए,अन्यथा चिंता का सामना करना पड़ सकता है। 

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

September 2023 Horoscope: सितंबर में इन राशियों की लगेगी लॉटरी, धन के मामले में रहेगी चांदी ही चांदी, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा यह महीना?

September Career Horoscope 2023:  करियर के लिहाज से सितंबर माह में ये 5 राशि वाले करेंगे तरक्की, नौकरी में महालाभ के योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।