अक्टूबर माह शुरू हो चुका है। इस महीने में शारदीय नवरात्रि और करवाचौथ जैसे बड़े और प्रमुख व्रत-त्यौहार आएंगे। वहीं ग्रह-गोचर के लिहाज से भी यह महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अक्टूबर में जहां शुक्र और बुध वक्री होंगे वहीं मंगल और गुरु ग्रह की युति इन राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इस महीने सूर्य, वक्री शनि, शुक्र और बुध की बदलती स्थितियां इन 4 राशि के जातकों के लिए अत्यंत ही लाभदायक रहेगा। तो आइए जानते हैं कि अक्टूबर 2026 माह की लकी राशिफल कौनसी हैं।
1. मिथुन राशि
अक्टूबर का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यंत ही लाभकारी रहेगा। इस माह में कई अवसर सामने आ सकते हैं, जिससे करियर में तरक्की मिलेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे जिससे वित्तीय स्तथि पहले से काफी मजबूत होगी। वहीं कारोबारियों को भी इस माह में नई डील हाथ लग सकती है, जिसमें आगे चलकर अच्छा मुनाफा हो सकता है। अक्टूबर में आर्थिक लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं।
2. कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। अचानक से धन का लाभ मिल सकता है। कमाई के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में विस्तार होगा और धन में वृद्धि देखने को मिल सकती हैं। इस महीने आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त होने के साथ-साथ तरक्की के भी योग बनेंगे। साथ ही आपको नौकरी में विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है।
3. वृश्चिक राशि
अक्टूबर माह वृश्चिक राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आया है। व्यापार में जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। पुराने अटके हुए या उधार दिए हुए पैसे भी वापस मिल सकता है। इस माह आपके सभी काम बिना बाधा के शीघ्र पूरे हो जाएंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे थे उन्हें अक्टूबर में अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। यह समय अपना व्यापार शुरू करने के लिए समय काफी अनुकूल है।
4. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना खुशियों से भरा रहेगा। किस्मत के सितारों का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। प्रमोशन और आय में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना बन रही है। अक्टूबर में स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। छात्रों को भी मनमुताबिक परिणाम मिल सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: