1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Sagittarius Weekly Horoscope 19-25 Sep 2022: बढ़ने वाले हैं आय के स्रोत, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Sagittarius Weekly Horoscope 19-25 Sep 2022: बढ़ने वाले हैं आय के स्रोत, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Sep 18, 2022 10:51 am IST,  Updated : Sep 18, 2022 10:51 am IST

Sagittarius weekly horoscope 19-25 September 2022 धनु साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए तुला राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Weekly Horoscope- India TV Hindi
Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Sagittarius Weekly Horoscope 19-25 Sep 2022: धनु राशि के लिए यह सप्ताह थोड़ा व्यस्तता लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज का अचानक से बड़ा बोझ आ सकता है। जिसे निबटाने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान घरेलू विवाद भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को लेकर स्वजनों के साथ टकराव करने से बचें और ऐसे मामले को संवाद के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। 

सप्ताह के मध्य में कामकाज में छोटी-मोटी रुकावटें आ सकती हैं लेकिन वह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से शीघ्र ही दूर हो जाएंगी। इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही आपको अस्पताल के चक्कर लगाने के लिए मजबूर कर सकती है। 

कारोबार से जुड़े लोगों की भले ही प्रगति धीमी हो लेकिन लाभ निरंतर बना रहेगा। इसी प्रकार नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, जिससे उनके पास पैसों की आवक बनी रहेगी। इस सप्ताह आपकी अपने लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा।  

उपाय: मंगल यंत्र की पूजा करें। 

नोट: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

Cancer Weekly Horoscope 19-25 September 2022: इस हफ्ते कर्क राशि वालों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Mesh Weekly Horoscope 19-25 September 2022: पैसों के मामले में बेहद खास रहेगा मेष राशि वालों का सप्ताह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।