1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Scorpio Weekly Horoscope 05-11 September 2022: कारोबार में मिलेगी दोगुनी सफलता, बस करना होगा एक उपाय

Scorpio Weekly Horoscope 05-11 September 2022: कारोबार में मिलेगी दोगुनी सफलता, बस करना होगा एक उपाय

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sweety Gaur
 Published : Sep 04, 2022 01:28 pm IST,  Updated : Sep 04, 2022 01:28 pm IST

Scorpio Weekly Horoscope 05-11 September 2022: (वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 05 सितंबर से 11 सितंबर 2022): चंद्र राशि के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों का कैसा रहेगा पूरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

Scorpio Weekly Horoscope- India TV Hindi
Scorpio Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Highlights

  • भविष्य को सुरक्षित करने में सफल होंगे
  • अतिरिक्त धन कमाने के रास्ते खुलेंगे

Scorpio Weekly Horoscope  05-11 September 2022: (वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 05 सितंबर से 11 सितंबर 2022): आपके स्वास्थ्य जीवन को देखें तो, इस सप्ताह पहले/लग्न भाव पर मंगल की दृष्टि पड़ने के कारण आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस दौरान आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने हर काम को दक्षता के साथ पूरा करने का हर संभव प्रयास भी करेंगे। ऐसे में आपको खुद को बेकार की बातों पर ध्यान देने से रोकना होगा। पूर्व समय में आपके द्वारा किये गए हर प्रकार के प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन, इस सप्ताह पूरे होने की संभावना है जिससे आपको लाभ पहुँचेगा।

आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे। संभावना है कि इस सप्ताह घर के किसी सदस्य की सलाह आपको अतिरिक्त धन कमाने में मदद करेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। साथ ही आप घर के सदस्यों पर खुलकर खर्च करते व उनके लिए उपहार लेते भी दिखाई देंगे। राहु आपके छठे भाव में विराजमान होगा इसलिए इस पूरे सप्ताह आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे और समय-समय पर आपकी कमज़ोरियों का लाभ उठाते हुए वो आपके ख़िलाफ़ षडयंत्र भी करते दिखाई देंगे। 

Scorpio Weekly Horoscope
Image Source : INDIA TVScorpio Weekly Horoscope

इससे आप खुद को करियर में आगे बढ़ाने में असमर्थ होंगे। साथ ही आप किसी बड़ी मुसीबत में भी फंस सकते हैं। पूर्व के सप्ताह में जिन भी विषयों को समझने में आपको दिक्क्त आ रही थी, आप उन्हें इस सप्ताह समझने में पूरी तरह सफल रहेंगे। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि, पूरे मनोयोग से अपनी पढ़ाई के प्रति खुद को समर्पित करते हुए एकाग्र चित्त रहें और अध्ययन करते रहें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)

ये भी पढ़े

  1. Capricorn Weekly Horoscope 05 Sep - 11 Sep 2022: मकर राशि वाले हो सकते हैं षड़यंत्र का शिकार, बचने के लिए करें ये उपाय

  2. Sagittarius Weekly Horoscope 05 Sep - 11 Sep 2022: धनु राशि वालों को मिलेगा अचानक लाभ, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा धन

  3. Vastu Tips: भूलकर भी घर में ना लगाएं ये पौधे, छिन जाएगा सुख-चैन, रूठकर चली जाएंगी मां लक्ष्मी

  4. Vastu Tips: अपने घर में लगाएं ये खास पौधे, बीमारियां रहेंगी दूर, खूब आएगी संपन्नता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।