Shani Gochar 2026 Auspicious for 3 Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी खगोलीय घटना का सीधा असर देश-दुनिया पर पड़ता है। ग्रहों और नक्षत्रों की दशा और दिशा परिवर्तन व्यक्ति की कुंडली को प्रभावित करते हैं। साल 2026 में शनि ग्रह का तीन बार नक्षत्र परिवर्तन होगा। शनि देव को न्याय का देवता और कर्म फल का दाता माना गया है। ऐसे में साल 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस साल दंडाधिकारी शनि देव पूरे तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
शनि के गोचर का सीधा असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन खास राशियां ऐसे हैं जिनकी किस्मत शनि के इन बदलावों के दौरान खुलने वाली है। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह गोचर मीन राशि में ही होते हुए कई लोगों की आर्थिक, वैवाहिक जीवन और करियर पर बड़ा प्रभाव डालेगा।
शनि नक्षत्र गोचर 2026: तीन बार बदलेगा नक्षत्र
द्रिक पंचांग के अनुसार 2026 में शनि देव तीन महत्वपूर्ण नक्षत्र गोचर करेंगे।
20 जनवरी दोपहर 12:13 बजे उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश
17 मई दोपहर 3:49 बजे रेवती नक्षत्र में गोचर
9 अक्टूबर शाम 7:28 बजे फिर से उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश
इन सभी बदलावों का योग मीन राशि में बन रहा है, जो तीन प्रमुख राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव डालेगा। चलिए जानते हैं कि इससे कौन सी तीन राशियों को कौन-कौन से क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलेंगे।
कर्क राशि: रिश्तों और करियर में शुभ फल
सिंह राशि: प्रमोशन और संपत्ति योग
मीन राशि: संबंध मजबूत होंगे और आय में बढ़ोतरी
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: मंगल गोचर से इन 3 राशियों के जीवन में खुशियों की आमद, 7 दिसंबर से शुरू होगा तरक्की का गोल्डन टाइम!
संपादक की पसंद