1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 8 May 2026: सिंह राशि वालों के लिए शानदार दिन, परिवार और करियर दोनों मोर्चे पर मिलेगी सफलता, पढ़िए दैनिक सिंह राशिफल

Singh Rashifal 8 May 2026: सिंह राशि वालों के लिए शानदार दिन, परिवार और करियर दोनों मोर्चे पर मिलेगी सफलता, पढ़िए दैनिक सिंह राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : May 08, 2026 06:31 am IST,  Updated : May 08, 2026 06:31 am IST

Singh Rashifal 8 May 2026: सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन पारिवारिक और प्रोफेशनल दोनों ही मोर्चे पर संतुलित और अच्छा दिन रहने वाला है। हालांकि, कार्यक्षेत्र में कुछ बाहरी चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन सही प्रयास से स्थिति संभाली जा सकेगी। पढ़िए दैनिक सिंह राशिफल।

Singh Rashifal 8 May 2026- India TV Hindi
8 मई 2026 सिंह राशि का राशिफल Image Source : INDIA TV

Singh Rashifal 8 May 2026: शुक्रवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए दिन काफी शानदार रहने वाला है। परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में चर्चा और सलाह-मशवरे के बाद सकारात्मक नतीजे मिलने की संभावना है। साथ ही मनोरंजन और निजी जीवन में भी खुशी के पल देखने को मिलेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका अहम रहेगी और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। यहां विस्तार से पढ़िए 8 मई 2026 का दैनिक राशिफल। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आपके लिए शुक्रवार का दिन शानदार रहने वाला है। आज परिवार संबंधी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशवरा होगा और इसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आएंगे। आज मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में समय बीतेगा। आज आपके बच्चे नकारात्मक गतिविधियों और संगति से दूरी बनाकर रखेंगे। आज व्यावसायिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। आज बाहरी व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ समस्याएं डाल सकता है। आज कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग - ग्रीन
  • शुभ अंक - 1

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: मिथुन राशि के लिए शुक्रवार का दिन अवसर और चुनौतियों भरा, खर्चे और मेहनत के लिए रहें तैयार, पढ़िए दैनिक सिंह राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।