Surya Gochar Rashifal November 2025: ग्रहों के राजा सूर्य देव का राशि परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। कहते हैं सूर्य देव जब भी राशि बदलते हैं तो सभी राशि वालों के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है। इस समय सूर्य देव शुक्र की राशि तुला में गोचर कर रहे हैं और 16 नवंबर से ये मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर शुरू कर देंगे। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope): आप अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ पाएंगे
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शानदार साबित होगा। आप अपने अंदर एक जबरदस्त एनर्जी और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आप अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये गोचर बेहद बढ़िया साबित होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। पैसे कमाने के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा। कमाई तो अच्छी होगी ही साथ ही बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। जो लोग व्यापार करते हैं वो भी इस समय सुनहरी सफलता प्राप्त करेंगे।
सिंह राशि (Leo Horoscope): बिजनेस में खूब तरक्की मिलेगी
सिंह राशि के जो जातक बिजनेस में हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको अच्छी तरक्की और मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मकर राशि (Capricorn Horoscope): बेहतरीन काम से जबरदस्त सफलता प्राप्त करेंगे
मकर राशि वालों को इस दौरान अपार धन लाभ हो सकता है। करियर के मोर्चे पर आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपनी मेहनत और बेहतरीन काम से जबरदस्त सफलता प्राप्त करेंगे। पैतृक कारोबार से अच्छा लाभ मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces Horoscope): करियर में नए मौके मिल सकते हैं
मीन राशि वालों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी इमेज बेहतर होगी। आपको बड़ा धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं और बचत भी कर पाएंगे। आपको बोनस या इंसेंटिव भी मिल सकता है। आप इस अवधि में अधिक लाभ प्राप्त करने में आगे रहेंगे।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: