1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. आज का राशिफल 3 अप्रैल 2022: कन्या राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा दिन, इन राशियों को हो सकती है परेशानी

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2022: कन्या राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा दिन, इन राशियों को हो सकती है परेशानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2022 06:45 pm IST,  Updated : Apr 02, 2022 06:45 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा 3 अप्रैल का दिन, और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2022- India TV Hindi
आज का राशिफल 3 अप्रैल 2022 Image Source : INDIA TV

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा 3 अप्रैल का दिन, और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज ऑफिस में आपको बॉस से वाहवाही मिलेगी। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। आज नवरात्र के शुभ अवसर पर मां देवी आपके धन धान्य में बढ़ोतरी करेगी। आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आज अचानक आपको किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। वहां बड़े बड़े लोगों से मुलाकात आपको भविष्य में फायदा दिलायेगी। दुर्गा मंदिर में रुद्राक्ष की माला दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। 

वृष राशि
आज मां ब्रहमचारिणी आपके सुख सौभाग्य में बढ़ोतरी करेगी। आप पड़ोसियों के साथ मिलकर कोई सामाजिक समारोह करने का मन बनायेंगे। इससे लोगों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के आर्ट्स के स्टूडेंट्स अपने दोस्तों के साथ मिलकर स्टडी करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। माता पिता के आशीर्वाद से आज जो भी काम शुरु करेंगे, उसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। मछलियों को आंटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, रिश्तों में चल रही अनबन समाप्त होगी।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2022
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 3 अप्रैल 2022

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा, लेकिन बोलने से ज्यादा आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। कोई रिश्तेदार से आज आपको अचानक से सरप्राइज मिलेगा। आज घर में आपकी शादी की बात फिक्स होने की सम्भावना बन रही है। संयम और धैर्य आपको जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेगा। आपको बाहर का अधिक खाने पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। माता दुर्गा को नारियल चढ़ाएं, सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क राशि
आज किसी मेहमान के घर आने का योग बन रहा है। मां ब्रहमचारिणी जीवन में आपकी जीत सुनिश्चित करने में मदद करेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपके लेखन कार्यों की सराहना बड़े पैमाने पर होगी। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल जोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। मां दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2022
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 3 अप्रैल 2022

सिंह राशि
आज ऑफिस में आपको मैनेजर के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा। आप अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे। दूसरों को अपने काम से प्रभावित करने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे। विद्यार्थियों के लिये दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको अपने साथी से कोई गिफ्ट मिलेगा। मां ब्रहमचारिणी की कपूर से आरती करें, आपकी सभी इच्छा पूरी होगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। अगर आप किसी बिजनेस मीटिंग के लिए जा रहे हैं, तो मां ब्रहमचारिणी का आशीर्वाद लेकर जायें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आज आप हर काम को आसानी से निपटा लेंगे। आपके मन में बहुत दिनों से काम को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज आप उस योजना पर काम शुरू करेंगे, जिससे आपको बड़ा लाभ मिलेगा। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2022
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 3 अप्रैल 2022

तुला राशि
आज किसी के मामलों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आज नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रहमचारिणी की पूजा करने से आपके रुके हुए कार्य  पूरे होंगे। अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो उस विषय के किसी जानकर व्यक्ति से सलाह जरूर ले लें। बड़ों की बात सुनना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आज आपके वैवाहिक रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा। 

वृश्चिक राशि
आज आप अपने सभी पर्सनल कामों का निपटारा करने में सफल होंगे। मां ब्रहमचारिणी आपके कारोबार में वृद्धि करेगी। साथ ही देवी मां की कृपा से आज आपको सभी काम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज कुछ लोग अपने कामों के लिये आप पर भरोसा करेंगे। आप भी उनके भरोसे को बनाये रखेंगे। दुर्गा कवच का पाठ करें, आपकी सभी मनोकामनायें पूरी होंगी।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2022
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 3 अप्रैल 2022

धनु राशि
आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे अपनी बात शेयर करना चाहेगा। ऑफिस में आपका रुतबा बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना बन रही है। आपकी ये मुलाकात फायदेमंद रहेगी। मां ब्रहमचारिणी के आशीर्वाद से आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्ग की सेहत में सुधार आयेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। मां दुर्गा को फल अर्पित करें, पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि
आज देवी मां का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। किसी जरूरी काम में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। अगर आप मंगल संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज के दिन मां ब्रहमचारिणी की पूजा करना आपके लिये बड़ा ही फलदायी होगा। इस राशि के मेकैनिकल इंजीनियरिंग की फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। अगर आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते है, तो नवरात्री के दुसरे दिन कर सकते है। देवी मां को इलायची अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2022
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 3 अप्रैल 2022

कुंभ राशि
आज बच्चे धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग करेंगे। आपका मन भी सामाज से जुड़े धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थी आज अपने शिक्षकों की मदद से अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से आपकी किस्मत आपका पूरा पूरा साथ देगी। आपको अपनी मेहनत का दुगुना लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। कुछ लोग आपसे मेल जोल बढ़ाना चाहेंगे। मां ब्रह्मचारिणी को फूल अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

मीन राशि
आज आप जीवनसाथी के साथ देवी मां के मंदिर जायेंगे। आप जो भी काम शुरु करेंगे, वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। इस राशि के बच्चों को आज मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। इस राशि के कॉमर्स के विद्यार्थी किसी शॉर्ट टर्म कोर्स में दाखिला लेने का मन बनायेंगे। आपको सीनियर स्टूडेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। दुर्गा वीसा यंत्र धारण करें, सभी कार्य सफल होंगे। 

ये भी पढ़ें-

वास्तु टिप्स: नमक मिलाकर पानी से भरे गिलास को इस दिशा में रखें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Samudrik Shastra: छोटे कान वाले व्यक्तियों का ऐसा होता है स्वाभाव, क्या आप इससे वाकिफ हैं?

कोर्ट कचहरी के मामलों से चाहिए छुटकारा तो इस मंदिर में लगाइए अर्जी, मां देंगी जीत का आशीर्वाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।