Love Horoscope 07 July 2025: आज का दिन (07 July) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं, इन सभी सवालों का जवाब जानिए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।
मेष
गणेश जी के मुताबिक, आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी मिलेगा। आज आपके दिमाग में पूरा दिन रोमांच घूमता रहेगा। इसके साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर जा सकते हैं। आपका आकर्षण और साफ व्यवहार साथी को बेहद प्रभावित करेगा।
- भाग्यशाली रंग: गुलाबी
- भाग्यशाली अंक: 13
वृषभ
गणेशजी कहते हैं कि अपने पार्टनर से आज बात करते समय सावधान रहें क्योंकि साथी के साथ आपकी बहस हो सकती है। कई बातों पर असहमति होगी ऐसे में समझौता करने को तैयार रहें। साथ ही अपने पार्टनर के मिजाज के अनुरूप तालमेल बिठाएं। छोटी-छोटी बातों को कठिन न करें। उन पर अंकुश लगाएं।
- भाग्यशाली रंग: नारंगी
- भाग्यशाली अंक: 09
मिथुन
गणेशजी कहते हैं कि आप काफी मेहनत कर रहे हैं और नौकरी की जिम्मेदारियों में बिजी हैं, लेकिन आज अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए कुछ समय निकालेंगे जो उसे अच्छा लगेगा। आपका रिश्ता मजबूत करेगा। बस अपने साथी की चिंताओं को ध्यान से सुनें
- भाग्यशाली रंग: काला
- भाग्यशाली अंक: 05
कर्क
गणेशजी कहते हैं कि आज आपके और पार्टनर के बीच कुछ तर्क-वितर्क और झगड़े हो सकते हैं। ऐसे में दोनों के बीच समझौता के लिए अवसर जरूर बनाएं रखें। अपने साथ के रवैये को समझें। इसे आसान भाषा में समझें कि आज चीजें थोड़ी मुश्किल रहेगी, इसलिए सावधान रहें, आप परिस्थितियों से कैसे निपटते हैं इस पर ध्यान रहे। साथ ही अपना संयम बनाए रखें और अपने पार्टनर के साथ मीठी-मीठी बातें करें।
- भाग्यशाली रंग: पीला
- भाग्यशाली अंक: 11
सिंह
गणेशजी कहते हैं कि आपके लिए आज का दिन प्यार और रिश्तों को लेकर पॉजिटिव रहेगा। अगर आप कुंवारे हैं और कोई पंसद हैं तो उसे प्रपोज करने का उचित समय है। अगर किसी के साथ पहले से रिश्ते में हैं तो आपका प्यार आज परवान छुएगा। कुल मिलाकर यह एक खूबसूरत दिन है, और आप इसके हर पल का आनंद लेंगे।
- भाग्यशाली रंग: जामुनी
- भाग्यशाली अंक: 03
कन्या
गणेशजी कहते हैं कि आप आज तनावमुक्त रहेंगे। साथ ही आज अपने पार्टनर के साथ हर पल खुशी से बिताएंगे। व्यावहारिक रूप से हर चीज के बारे में अधिक बात करने पर ध्यान दें। इससे दोनों के रिश्ते मजबूत होंगे। आज के दिन अपने भावनाओं पर काबू रखें क्योंकि थोड़ी चूक रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है
- भाग्यशाली रंग: भूरा
- भाग्यशाली अंक: 01
तुला
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लव लाइफ के लिए ठीक रहेगा। अपने पार्टनर का आज आपको साथ देना होगा और जरूरत पड़ने पर सहारा भी बनना होगा। साथी के लिए दुखद दिन हो सकता है। ऐसे में आज उसे समझें और कोई भी कुतर्क न करें। इसके बजाय, उसे शांत और प्यार जताएं, इससे वह नॉर्मल होगा।
- भाग्यशाली रंग: हरा
- भाग्यशाली अंक: 04
वृश्चिक
गणेशजी कहते हैं कि आपके रोमांटिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्तों का आनंद उठाएंगे। आपका जोश अतुलनीय होगा, लेकिन अपने प्रिय से ऐसी ही अपेक्षा करना अन्याय होगा। अगर आप एक खुशहाल रिश्ता चाहते हैं, तो आपको कुछ यथार्थवादी उम्मीदें रखनी चाहिए और जो आपके पास है उसमें खुश रहना चाहिए।
- भाग्यशाली रंग: सुनहरा
- भाग्यशाली अंक: 07
धनु
गणेशजी कहते हैं कि आपके लिए आज खूबसूरत दिन है। आज अपने पार्टनर से बेहतरीन गिफ्ट प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते हैं, इससे आपको खुशी मिलेगी। हालांकि आप कई अन्य कामों के कारण परेशान रहे सकते हैं। ऐसे में उनके बारे में कम सोचें और अपने पार्टनर के साथ एक ट्रिप प्लान करें।
- भाग्यशाली रंग: लाल
- भाग्यशाली अंक: 5
मकर
गणेशजी कहते हैं कि काम का दबाव आपके निजी जीवन को प्रभावित कर सकता है क्योंकि अपना समय अपने काम और साथी के बीच अच्छे से बांट नहीं पाएंगे। हो सकता है कि आप पार्टनर को अपनी भावनाएं को ठीक से जाहिर न कर सकें, और वह निराश हो सकता है। पर उसे अपनी चिंता विनम्रता से बताएं, सब ठीक हो जाएगा। कुल मिलाकर आप अपने पार्टनर के साथ खुश रहेंगे।
- भाग्यशाली रंग: नीला
- भाग्यशाली अंक: 15
कुंभ
गणेशजी कहते हैं कि आज आपके प्रेम जीवन के लिए कठिन परिस्थिति बन सकती है। आप घुटन महसूस करेंगे और अपने लव लाइफ को रिस्टार्ट करने के बारे में सोच सकेंगे। पार्टनर के साथ कुछ मीठी बातें करने से शुरुआत करें। घर के कामों में उसकी मदद करें। शाम को उसके साथ रोमांटिक डिनर डेट पर जाएं। आपके प्रयास रंग लगाएंगे और सब बढ़िया रहेगा।
- भाग्यशाली रंग: बैंगनी
- भाग्यशाली अंक: 02
मीन
गणेशजी कहते हैं कि आप एक ऐसे रिश्ते में हैं, जो आप पर अपना आकर्षण जाहिर नहीं कर सका। अब आपको प्रेम के प्रति अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। धैर्य रखें और कोशिश करते रहें। जब आप रिश्ते में कमिटमेंट आ जाएगी तो सब कुछ अच्छा हो जाएगा। पार्टनर के प्रति विनम्र रहें और अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें।
- भाग्यशाली रंग: सफेद
- भाग्यशाली अंक: 08
(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)
ये भी पढ़ें: