Trigrahi Yog 2026: नए साल के पहले महीने जनवरी में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। ये योग सूर्य, बुध और शुक्र के मकर राशि में साथ आने से बनेगा। बताया जा रहा है कि ये योग पूरे 200 साल बाद बन रहा है। बता दें 17 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक ये योग बना रहेगा। ज्योतिष अनुसार जब ये तीनों ग्रह किसी राशि में साथ आते हैं तो उससे कई राशियों की किस्मत चमक जाती है। चलिए बताते हैं जनवरी में बनने जा रहा ये योग किन राशियों को लाभ पहुंचाएगा।
मेष राशि: त्रिग्रही योग बहुत ही लाभकारी माना जा रहा है
मेष राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही लाभकारी माना जा रहा है। आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। अटका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी या नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। बिजनेस में भी तगड़ा मुनाफा होगा।
धनु राशि: करियर में ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे
धनु राशि वालों को इस योग के कारण करियर में ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। नई नौकरी और प्रमोशन मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। अचानक से विदेश यात्रा पर जाने का योग बनेगा जिससे आपको खूब लाभ भी प्राप्त होगा।
मीन राशि: हर काम में सफलता मिलने के योग
त्रिग्रही योग मीन राशि वालों के लिए बहुत ही लकी साबित होगा। यह योग आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा और तरक्की के रास्ते खोलेगा। जो लोग कारोबार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह समय बहुत अनुकूल है। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। करियर में बदलाव होने की संभावना है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Mangal Pradosh Vrat 2025: मंगल प्रदोष व्रत की पावन कथा और शुभ मुहूर्त