Tula Rashifal 26 May 2026: तुला राशि वालों के लिए बड़े मंगल का दिन लाभदायक रहेगा। आज धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। कारोबारियों के लिए भी आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपके आकर्षण और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि 26 मई का दिन तुला राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है और शुभ अंक, रंग क्या रहेगा।
तुला राशिफल
आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है।
आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और सीनियर्स आपके विचारों को महत्व देंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में आज किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। लवमेट्स के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा, आप शाम को एक साथ अच्छा समय बिताएंगे।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक-8
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: