1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 30 April 2026: आज तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, धन के आगमन के रास्ते खुलेंगे

Tula Rashifal 30 April 2026: आज तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, धन के आगमन के रास्ते खुलेंगे

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 30, 2026 06:21 am IST,  Updated : Apr 30, 2026 06:21 am IST

Tula Rashifal 30 April 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानिए तुला राशि का दैनिक राशिफल।

गुरुवार का दैनिक तुला राशि- India TV Hindi
गुरुवार का दैनिक तुला राशि Image Source : FREEPIK

Tula Rashifal 30 April 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज धन के रास्ते खुलेंगे। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन संतुलन और शांति लेकर आएगा। आपकी राशि का स्वामी शुक्र सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल और शुभ अंक और रंग के बारे में।

तुला राशिफल 30 अप्रैल 2026

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आज आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आयेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं या मशीनरी के लिए खर्च की संभावना अधिक रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने का सोचेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को बॉस से प्रशंसा मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि के लवमेट आज मनपसंद जगह घूमने जायेंगे। कार्यक्षेत्र में नयी योजना बनायेंगे, जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होने के योग हैं। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Monthly Finance Horoscope: मई में 4 राशियों को आर्थिक मामलों को लेकर रहना होगा सतर्क, छोटी सी भूल कर सकती है बड़ा नुकसान

Lohe Ka Chhalla: शनि के असर से बचना है तो पहनें लोहे का छल्ला, इन राशियों के लिए ये साधारण अंगूठी है बड़ा सुरक्षा कवच

Monthly Horoscope 2026: इन राशियों को मिलेगा ग्रह-नक्षत्रों का साथ, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मई का माह? पढ़ें मासिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।