Tula Rashifal 7 May 2026: तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन बढ़िया रहेगा। आज का दिन नई संभावनाओं वाला रहेगा। आज आपके सारे रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज अपनी वाणी में मधुरता रखें और किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर लें। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं गुरुवार का दैनिक तुला राशिफल के बारे में। साथ ही जानेंगे आज तुला राशि वालों के लिए शुभ रंग और अंक क्या रहेगा।
तुला राशि :
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आज अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा फैसला लेने का अनुकूल समय है। आपकी निपुणता और योग्यता लोगों के सामने आएगी। लाभदायक समय बना हुआ है। आपके नेतृत्व में सोसाइटी संबंधित विशेष गतिविधि पूरी होगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से आप गर्वित महसूस करेंगे। किसी भी तरह के निराशाजनक विचारों को स्वयं पर हावी न होने दे। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, सेहत में सुधार आयेगा। प्यार करने वाले के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है, जो भविष्य के लिए अच्छी रहेगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 3
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: