1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Weekly Horoscope 20-26th February 2023: इस हफ्ते तुला राशि वाले जातक कोई भी फैसला सोच-समझकर लें

Tula Weekly Horoscope 20-26th February 2023: इस हफ्ते तुला राशि वाले जातक कोई भी फैसला सोच-समझकर लें

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Feb 18, 2023 08:31 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 08:32 pm IST

Libra Weekly Horoscope 20th to 26th February 2023 तुला साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए तुला राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल- India TV Hindi
Libra Saptahik Rashifal Image Source : INDIA TV

Tula Saptahik Rashifal  तुला साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए तुला राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा और किस तरह से वो इसे बेहतर कर सकते हैं। 

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको सलाह दी जाती है कि, अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें। अन्यथा ऐसा करने से आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। इसलिए खुद को दूसरे कामों में व्यस्त रखते हुए, सही डॉक्टर से उपहार कराए। आपकी चंद्र राशि में बृहस्पति छठे भाव में मौजूद हैं, और इस सप्ताह व्यापारियों को धन से जुड़ा हर फैसला लेते समय, बहुत सोच-समझकर चलने की जरूरत है। क्योंकि जिन सौदों से आपको धन लाभ की उम्मीद थी, आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपको हानि तक पहुंचा सकती है। इसलिए सावधानी बरतें और लेन-देन के समय हर दस्तावेज़ को धैर्य पूर्वक, अच्छे से पढ़ें। 

इस सप्ताह आपके दोस्त या करीबी, आपकी बातों या सुझावों को ज्यादा महत्व नहीं देंगे। जिसके कारण आप दोस्तों के साथ कुछ करते वक़्त, अपने हितों की अनदेखी महसूस करेंगे। इससे आपको मानसिक तनाव मिलने की भी आशंका है। आपकी राशि के लिए यदि करियर राशिफल की बात की जाए तो, कार्यक्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ साबित होगा। क्योंकि इस दौरान आप हर कार्यों को, नयी ऊर्जा और शक्ति के साथ करने में कामयाब रहेंगे।

इस सप्ताह वो छात्र जो कुछ न कुछ नया सीखते रहेंगे, इनकी तो बौद्धिक क्षमता बेहतर हो सकेगी, बाकी उसके अलावा अन्य छात्रों को अपनी क्षमता में गिरावट के साथ-साथ कई हानिकारक परिणाम भुगतने की नौबत तक आ सकती है। 

उपाय: शुक्रवार के दिन बुजुर्ग महिलाओं को भोजन कराएं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में:  अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

ये भी पढ़ें - 

पैसों को चुंबक की तरह खींच लेगा पौधों का ये जोड़ा, जानें क्या हैं ये और इसे लगाने के फायदे

वास्तु टिप्स: क्रिस्टल से बनी गणेशजी की मूर्ति चमकाएंगे आपकी किस्मत, ये काम करने से घर में आएगा गुड लक

Mesh Weekly Horoscope 20-26th February 2023: इस हफ्ते मेष राशि वालों को छोटी गलती से हो सकता है नुकसान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।