1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Unlucky Rashiyan: मंगलवार को इन 2 राशियों को रहना होगा सावधान, मुसीबतों से भरा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Unlucky Rashiyan: मंगलवार को इन 2 राशियों को रहना होगा सावधान, मुसीबतों से भरा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 13, 2026 05:47 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 06:20 am IST

Unlucky Rashiyan 14 April 2026: 14 अप्रैल, मंगलवार का दिन इन 2 राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा। मंगलवार को इन राशि के जातकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि वो अनलकी राशियां कौनसी हैं।

अनलकी राशियां- India TV Hindi
अनलकी राशियां Image Source : PEXELS

Unlucky Zodiac Signs: ज्योतिषि दृष्टि से 14 अप्रैल का दिन अत्यंत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 14 अप्रैल को जहां बैसाखी, मेष संक्रांति जैसे पर्व मनाए जाएंगे। वहीं मंगलवार सूर्य का राशि परिवर्तन भी होने जा रहा है। सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से प्रभाव पड़ेगा। दैनिक राशिफल की बात करें तो 14 अप्रैल का दिन इन 2 राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। मंगलवार को इन्हें कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि 14 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन किन 2 राशियों के लिए अनलकी रहेगा।

कर्क राशि- 

मंगलवार को कर्क राशि वाले पैसे के लेन - देन संबंधी मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। मंगलवार को किसी को पैसा उधार देने में पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। मंगलवार को करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आज कारोबार में व्यस्तता और दौड़ भाग से कुछ राहत मिलेगी और नई गतिविधियों की तरफ आप ध्यान दे पाएंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है।

मीन राशि-

आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिए शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य से काम करें सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करेंगे। आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए, अन्यथा आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आने की संभावना रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा कर लेना चाहिए। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Surya Gochar 2026: मेष राशि में सूर्य का प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा राजा जैसा सुख, जानें सूर्य गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा असर

Pana Sankranti 2026 Date: कल मनाई जाएगी पना संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।