1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Virgo Weekly Horoscope 22 Aug- 28 August: नशे की बुरी आदतों से मिलेगा छुटकारा, शनि देव की करें पूजा

Virgo Weekly Horoscope 22 Aug- 28 August: नशे की बुरी आदतों से मिलेगा छुटकारा, शनि देव की करें पूजा

 Written By: Anil Kumar Thakkar, Edited By: Sweety Gaur
 Published : Aug 21, 2022 01:00 pm IST,  Updated : Aug 21, 2022 01:00 pm IST

Virgo Weekly Horoscope 22 Aug- 28 August: चंद्र राशि के अनुसार कन्या राशि के जातकों का कैसा रहेगा पूरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

Virgo Weekly Horoscope- India TV Hindi
Virgo Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Highlights

  • शराब और धूम्रपान की आदत से मिलेगा छुटकारा
  • इस सप्ताह शनि देव की पूजा करने से लाभ होगा

Virgo Weekly Horoscope 22 Aug- 28 August: (कन्या साप्ताहिक राशिफल 22 अगस्त से 28 अगस्त 2022): चंद्र राशि के अनुसार कन्या राशि के जातकों का कैसा रहेगा पूरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

जिन्हें शराब और धूम्रपान की बुरी आदत हैं, वो जातक इस सप्ताह शनि देव की कृपा से किसी बड़े की सलाह के बाद अपनी इस बुरी आदतों को त्यागने का प्रयास करेंगे। इसके लिए अपनी संगति में भी सही परिवर्तन लेकर आएं और केवल उन्ही लोगों के साथ उठे-बैठे, जो इस बुरी आदत को छोड़ने में आपकी मदद करना चाहते हैं।

राजकोषीय और मौद्रिक लाभ प्रदान करने के लिहाज़ से ये हफ्ता सामान्य से उत्तम रहेगा क्योंकि शुरुआत में ही चन्द्रमा का आपके दशम भाव में होना आपकी राशि के जातकों को इस दौरान कई अवसरों का उचित उपयोग करने के लिए अपने जीवन साथी के परिवार या पैतृक संपत्ति से कुछ अचानक लाभ दे सकता है। इस सप्ताह संभव है कि आप अपने किसी निर्णय को लेकर, अपने परिवार को समझाने में पूरी तरह असफल रहे। जिससे आप उन्हें अपने खिलाफ तो करेंगे ही, साथ ही आपके इस निर्णय को लेकर भी आपको उनसे बिलकुल भी सहयोग नहीं प्राप्त होगा। 

इस सप्ताह की करियर भविष्यवाणी यह संकेत देती है कि इस राशि के व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों को कई ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति से अनुकूल परिणाम मिल सकेंगे। ऐसे में इस अवधि के दौरान उन्हें, विविध क्षेत्रों से अच्छी कमाई होने की भी संभावना है। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को इस सप्ताह थोड़ा प्रयास जारी रखने के बाद भी बड़ी सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी क्योंकि इस सप्ताह बुध के आपके प्रथम भाव में होने से ये समय आपके लिए अधिक अच्छा अवसर लेकर आ रहा है। ऐसे में इन अवसरों का उचित लाभ उठाते हुए, उन्हें अपने हाथों से निकलने न दें। 

उपाय: मछलियों को दाना डालें। 

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

Gemini Weekly Horoscope 22 Aug- 28 Aug: लक्ष्य हासिल करने के लिए करनी होगी खूब मेहनत, जानें मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

Aries Weekly Horoscope 22 Aug 2022 - 28 August: सोच समझकर करें खर्चा, वरना आर्थिक स्थिति होगी कमजोर, जानें मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।