1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrishchik Saptahik Rashifal 14- 20 Nov 2022: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा भारी

Vrishchik Saptahik Rashifal 14- 20 Nov 2022: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा भारी

 Written By: Anil Kumar Thakkar, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 14, 2022 08:07 pm IST,  Updated : Nov 14, 2022 08:07 pm IST

Scorpio Weekly Horoscope 14- 20 Nov 2022 वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए वृश्चिक राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Scorpio Weekly Horoscope- India TV Hindi
Scorpio Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Scorpio​ Saptahik Rashifal 14- 20 Nov 2022 वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: शुरुआत में चन्द्रमा की दृष्टि आपकी राशि से तृतीय भाव में होने के कारण आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। ऐसे में खासतौर से अपनी आंखों, कानों और नाक का ध्यान रखें, क्योंकि आपको इससे जुड़ा संक्रमण होने की आशंका दिखाई दे रही है। आशंका ये भी है कि मार्गी शनि की दशम दृष्टि द्वादश भाव पर होने से आपका शराब या किसी तरह के अन्य नशीले पदार्थ का सेवन करना, आपको धन हानि करा सकता है। संभव है कि आप नशे की हालत में अपना कोई कीमती सामान कही खो दें, जिसका आपको बाद में पछतावा होगा। 

वहीं इस सप्ताह कई ग्रह आपकी ही राशि में उपस्थित होते हुए इस सप्ताह आपके परिवार में शांति बनाए रखने में मदद करेंगे। ऐसे में यदि धन को लेकर कुछ समस्याएं थी तो वो भी पूरी तरह दूर हो सकती हैं। इस समय आप अपने बड़े भाई-बहनों की मदद पाने में सफल रहेंगे जिससे आपको अपनी किसी समस्या से निजात मिल सकेगी। इस सप्ताह अधिकतम ग्रहों की दृष्टि, आपको भाग्य का साथ देने का कार्य करेगी। इसके कारण आपको अपने करियर में कुछ अभूतपूर्व चुनौतियों और बाधाओं से डटकर सामना करने और उन्नति प्राप्त करने में सफलता मिल सकेगी। घर पर किसी अनचाहे मेहमान के आने से  छात्रों का पूरा सप्ताह बेकार गुजरने की आशंका है। ऐसे में अगर संभव हो तो किसी दोस्त के घर जाकर पढ़ाई करें, अन्यथा इसका खामियाजा आपको आने वाली परीक्षा में उठाना पड़ेगा।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: घर में लगाएं इस रंग की तस्वीर, खुल जाएगी आपकी सोई किस्मत

Aaj Ka Panchang 15 November 2022: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Utpanna Ekadashi 2022: उत्पन्ना एकादशी के पीछे क्या है पौराणिक कथा, यहां जानें महत्व और तारीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।