Weekly Business Horoscope 18th May to 24th May 2026: मई का नया सप्ताह शुरु होने जा रहा है। ऐसे में व्यापार से जुड़े लोगों को यह जानने की उत्सुकता है कि 18 मई से लेकर 24 मई तक के इस सप्ताह में किन राशियों को बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस के लिहाज से मई का यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। जबकि, कुछ राशियों को इस हफ्ते संभलकर चलने और सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। तो चलिए जान लेते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए मई का यह नया हफ्ता कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह बिजनेस के लिहाज से अच्छा साबित होगा। साप्ताहिक बिजनेस राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कारोबारियों को अच्छी डील मिल सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले बिजनेस के क्षेत्र में इस सप्ताह कुछ अच्छा करेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस हफ्ते सूर्य आपके प्रथम भाव में होंगे, जिसके चलते आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसका फायदा आपको अपने कार्यक्षेत्र में मिलेगा। इस सप्ताह कारोबारियों को अच्छी डील मिलने से मुनाफा प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह व्यापार क्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। इस हफ्ते कारोबारियों को कोई भी डील करने से पहले जरूरी दस्तावेजों को ढंग से पढ़ लेने चाहिए, नहीं तो बुरी स्थिति में फंस सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों को इस हफ्ते सूर्य की स्थिति काम में शुभ परिणाम दिला सकती है। इस सप्ताह कारोबार से जुड़े लोगों को सुखद परिणाम मिलेंगे। विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो मुनाफा मिलने के योग हैं।
सिंह राशि
साप्ताहिक बिजनेस राशिफल के अनुसार, सिंह राशि वालों इस हफ्ते आपको बिजनेस में सुखद नतीजे मिलने के संकेत हैं। कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा। इस हफ्ते आपके रुके हुए प्रोजेक्ट फिर से शुरू होने की संभावनाएं हैं।
कन्या राशि
इस हफ्ते कन्या वालों को व्यापार के क्षेत्र में अनुकूल बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साप्ताहिक बिजनेस राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कारोबारियों को किसी अनजान स्रोत से लाभ मिलने के योग हैं।
तुला राशि
यह नया सप्ताह तुला राशि वालों के लिए हर मोर्चे पर चमत्कारी साबित हो सकता है। आपको बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। इस राशि के कारोबारी अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। कारोबारी गतिविधियों में पार्टनर का साथ भी आपको मिलेगा। इस सप्ताह बिजनेस से मुनाफा होने के कारण आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बिजनेस के लिहाज से नया हफ्ता शानदार हो सकता है। इस राशि के लोग बिजनेस के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह कारोबार से जुड़ी आपकी योजनाएं सफल होंगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए ये सप्ताह चमत्कारी रह सकता है। साप्ताहिक बिजनेस राशिफल के अनुसार, आपको कारोबार में बड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं। आर्थिक पक्ष में भी बेहतरीन बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं।
मकर राशि
मकर वालों इस सप्ताह आपको व्यापार के क्षेत्र में थोड़ा संभलकर चलना होगा। बिजनेस करने वालों के लिए मई का नया सप्ताह कुछ बेहतर संकेत नहीं दे रहा है। इस हफ्ते कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा, वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है।
कुंभ राशि
साप्ताहिक बिजनेस राशिफल के अनुसार, इस हफ्ते कुंभ राशि वालों को बिजनेस के क्षेत्र में बेहद सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। इस हफ्ते आपके कारोबारी करियर को नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। हालांकि, गलत लोगों की संगति से आपको बचकर रहना होगा।
मीन राशि
यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए चुनौतियों से भरा रह सकता है। करियर के क्षेत्र में थोड़ा संभलकर आपको रहना होगा। कारोबार से जुड़े लोग जो बड़ा मुनाफा चाहते हैं, उन्हें इस हफ्ते सही रणनीति आपको बनानी होगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: Weekly Horoscope: मई का ये हफ्ता 3 राशियों के लिए रहेगा चमत्कारी, करियर और आर्थिक पक्ष में दिखेंगे बड़े बदलाव