1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Career Horoscope: पेशेवर जीवन में बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें 4 राशियां, यहां पढ़ें मेष से मीन तक सभी का करियर राशिफल

Weekly Career Horoscope: पेशेवर जीवन में बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें 4 राशियां, यहां पढ़ें मेष से मीन तक सभी का करियर राशिफल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 17, 2026 10:11 am IST,  Updated : May 17, 2026 10:49 am IST

Weekly Career Horoscope 18th May to 24th May 2026: इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में कुछ लोगों को बेहद सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोगों को रोजगार मिलने की भी संभावना है। आइए विस्तार से जान लेते हैं सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Career Horoscope - India TV Hindi
साप्ताहिक करियर राशिफल Image Source : INDIA TV

Weekly Career Horoscope 18th May to 24th May 2026: मई का ये सप्ताह 18 तारीख से शुरू होगा। इस सप्ताह में कुछ राशियों को करियर क्षेत्र में बेहद अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं कुछ बेरोजगार लोग रोजगार इस हफ्ते में पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी का साप्ताहिक करियर राशिफल।   

मेष राशि

मेष वालों के लिए यह सप्ताह करियर क्षेत्र के लिहाज से बेहतरीन रहने वाला है। आपके दूसरे भाव में बैठे सूर्य आपको सरकारी नौकरी दिला सकते हैं। 

वृषभ राशि

इस सप्ताह आपके जूनियर्स आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे बदलाव भी आपको देखने को मिल सकते हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। 

मिथुन राशि 

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को अचानक से अतिरिक्त जिम्मेदारी इस हफ्ते मिल सकती है। विदेशी कंपनियों में काम करने वालों के काम को सराहा जा सकता है।  

कर्क राशि 

आपकी काम करने की गति से सीनियर्स खुश होंगे। जो लोग लंबे समय से किसी संस्था में कार्यरत हैं वो स्विच करने का विचार आज के दिन बना सकते हैं, हालांकि इससे पहले आपको किसी अनुभवी की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

सिंह राशि 

सूर्य की स्थिति के चलते इस हफ्ते आपको कार्यक्षेत्र में सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ लोगों को उच्च पद की प्राप्ति भी इस हफ्ते हो सकती है।  

कन्या राशि 

इस हफ्ते प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर कुछ लोग सरकारी नौकरी पा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधूरे कार्यों को इस सप्ताह पूरा कर पाएंगे जिससे मानसिक शांति आपको प्राप्त होगी। 

तुला राशि 

पेशेवर जीवन में सही बदलाव लाने के लिए आपको प्रयास करने होंगे। अपने योग्यता को निखारने के लिए कुछ लोग नया कोर्स ज्वाइन करने का विचार बना सकते हैं।  

वृश्चिक राशि 

करियर क्षेत्र में आ रही परेशानियों का जिक्र घर के किसी वरिष्ठ से कर सकते हैं। आपको अच्छी सलाह मिलेगी जिससे पेशेवर जीवन में संतुलन लौटेगा।  

धनु राशि  

धनु वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा साबित हो सकता है। आपको उच्च पद की प्राप्त हो सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में हुए गिलशिकवों का हल भी आप निकाल सकते हैं।  

मकर राशि

मकर वालों को रचनात्मक क्षेत्र में इस हफ्ते सफलता मिल सकती है। अगर फिल्म या मीडिया जगत में हैं तो बहुत बड़ा और अच्छा बदलाव आपको देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि 

कार्यक्षेत्र में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अटके कार्यों को निपटा सकते हैं वहीं कुछ लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी मिल सकता है।

मीन राशि

आपके लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित हो सकता है। अपना काम तो आप अच्छे से करेंगे लेकिन ऑफिस में होने वाली राजनीति में फंसने के कारण दिक्कतें आ सकती हैं।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Weekly Horoscope: मई का ये हफ्ता 3 राशियों के लिए रहेगा चमत्कारी, करियर और आर्थिक पक्ष में दिखेंगे बड़े बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।