1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: तुला-कुंभ वाले आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क, मेष और सिंह वालों के लिए अच्छा रह सकता है सप्ताह

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: तुला-कुंभ वाले आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क, मेष और सिंह वालों के लिए अच्छा रह सकता है सप्ताह

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 23, 2026 07:37 am IST,  Updated : Aug 23, 2026 07:37 am IST

अगस्त के इस सप्ताह में शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे वहीं चंद्रमा धनु से लेकर मीन तक संचार करेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रह सकता है, आइए जानते हैं।

Weekly Finance Horoscope- India TV Hindi
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल Image Source : INDIA TV

अगस्त माह के इस सप्ताह की शुरुआत 24 तारीख से होगी। इस सप्ताह में चंद्रमा धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों में संचार करेंगे वहीं शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन होगी। शुक्र ग्रह 25 अगस्त को मंगल के चित्रा नक्षत्र में संचार कर जाएंगे। मंगल के नक्षत्र बदलने से कुछ राशियों को आर्थिक जीवन में अच्छे बदलाव दिख सकते हैं वहीं कुछ लोगों को इस सप्ताह में सतर्कता भी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

मेष राशि 

आर्थिक पक्ष से जुड़े आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ लोगों को उधार दिया धन वापस मिलने के भी आसार हैं। शुक्र का नक्षत्र बदलना आपके लिए अच्छा रहेगा। 

वृषभ राशि

इस राशि के कारोबारियों को धन लाभ मिलने के योगे हैं। इस सप्ताह आप सही बजट बनाकर चलने में भी कामयाब हो सकते हैं। 

मिथुन राशि

बीते समय में समझदारी से किया गया निवेश इस सप्ताह आपको फायदा पहुंचा सकता है। आर्थिक पक्ष में मजबूती के चलते आप जीवन का आनंद ले सकते हैं। 

कर्क राशि

इस राशि के कुछ जातकों को संपत्ति या शेयर बाजार में निवेश करने से मुनाफा मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती इस सप्ताह आ सकती है। 

सिंह राशि

कारोबारियों को अच्छा प्रोजेक्ट मिलने से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। इस सप्ताह सिंह राशि वाले कर्ज भी चुका सकते हैं। 

कन्या राशि

आपको व्यावसायिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कहीं धन अटका हुआ था तो उसके वापस मिलने के आसार हैं। 

तुला राशि 

आपको आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्कता इस सप्ताह बरतनी चाहिए। अप्रत्याशित खर्च आपकी जेब को ढीला कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

शुक्र ग्रह का मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करना आपके लिए सुखद साबित हो सकता है। धन लाभ प्राप्त करने के मौके आपको मिल सकते हैं। 

धनु राशि

 

चंद्रमा की स्थिति के चलते सप्ताह की शुरुआत में धन की आपको प्राप्ति हो सकती है हालांकि सप्ताह के अंत में आपको संभलकर रहना होगा। 

मकर राशि

आपको किसी सौदे में लाभ इस सप्ताह मिल सकता है। विदेशी स्रोतों से इस राशि के जातकों को कमाई मिलने के योग हैं। 

कुंभ राशि

कुंभ वालों को आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। निवेश करने से पहले कई बार सोचें। 

मीन राशि 

चंद्रमा की स्थिति के चलते आपको धन लाभ मिलने के योग हैं। जो लोग पैतृक कारोबार करते हैं वो लेन-देन के मामलों में संभलकर रहें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

लंबी हथेली या लंबी उंगलियां? हाथ का आकार खोलेगा आपके और सामने वाले के व्यक्तित्व के राज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।