1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Health Horoscope 30th September to 6th October 2024: अक्टूबर के पहले सप्ताह में इन राशि वालों को हो सकते हैं कुछ हेल्थ इश्यू, जानें आपकी सेहत कैसी रहेगी ?

Weekly Health Horoscope 30th September to 6th October 2024: अक्टूबर के पहले सप्ताह में इन राशि वालों को हो सकते हैं कुछ हेल्थ इश्यू, जानें आपकी सेहत कैसी रहेगी ?

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 28, 2024 10:36 am IST,  Updated : Sep 28, 2024 10:36 am IST

Weekly Health Horoscope 30th September to 6th October 2024: आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा।

Weekly Health Horoscope- India TV Hindi
Weekly Health Horoscope Image Source : INDIA TV

Weekly Health Horoscope 30th September to 6th October 2024: नया हफ्ता आरंभ होने जा रहा है। ऐसे में मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह काफी अहम रहेगा। आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा? जानिए साप्ताहिक हेल्थ राशिफल।

मेष: अपनी दिनचर्या और खान-पान के प्रति लापरवाही बरतना उचित नहीं है। एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है।

वृषभ: वर्तमान परिवेश के कारण तनाव और अवसाद हावी रहेगा। ध्यान और मेडिटेशन आपको मानसिक रूप से सकारात्मक बनाएगा।

मिथुन: सर्वाइकल और कंधों में दर्द की स्थिति रहेगी। काम के साथ-साथ आराम और व्यायाम करना भी आवश्यक है।

कर्क: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन मानसिक तनाव से दूर रहें, क्योंकि इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

सिंह: इस सप्ताह स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन व्यस्तता के कारण थकान और सिर में भारीपन रह सकता है। अपने मन के अनुसार कुछ समय हल्की-फुल्की गतिविधियों में व्यतीत करें।

कन्या: गैस और वायु की समस्या परेशान कर सकती है। इसका प्रभाव जोड़ों के दर्द को भी बढ़ा सकता है।

तुला: बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। खान-पान और जीवनशैली को व्यवस्थित रखें।

वृश्चिक: मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोग खुद ही अपने स्वास्थ्य को खराब कर लेंगे। लापरवाही बिल्कुल न करें और उचित उपचार लें।

धनु: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्राकृतिक वातावरण के बीच कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।

मकर: वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम वाली गतिविधियों से दूर रहें।

कुंभ: थोड़ी थकान और सुस्ती रह सकती है। लेकिन आपकी सेहत ठीक रहेगी, चिंता न करें।

मीन: नियंत्रण की कमी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए पौष्टिक भोजन करें, पानी पिएँ, भरपूर आराम करें और व्यायाम करें।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

इस हफ्ते इन राशि वालों को रह सकती है पैसों की तंगी, निवेश के मामले में रहना होगा सर्तक, पढ़ें आर्थिक राशिफल

Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है अक्टूबर का पहला सप्ताह, यहां पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।