1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Health Horoscope: मई का इस सप्ताह इन 5 राशियों के लिए लापरवाही पढ़ेगी भारी, खान पान को लेकर रहे सतर्क, पढ़िए साप्ताहिक हेल्थ राशिफल

Weekly Health Horoscope: मई का इस सप्ताह इन 5 राशियों के लिए लापरवाही पढ़ेगी भारी, खान पान को लेकर रहे सतर्क, पढ़िए साप्ताहिक हेल्थ राशिफल

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : May 02, 2026 05:28 pm IST,  Updated : May 02, 2026 05:28 pm IST

Weekly Health Horoscope 4th May to 10th May 2026: मई के नए सप्ताह की शुरुआत होने जा रही है। इस हफ्ते कुछ राशियों को सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। जबकि कुछ राशियों के लोग अपने स्वास्थ्य में बेहतर बदलाव देखेंगे। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस हफ्ते सभी 12 राशियों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा।

Weekly Health Horoscope- India TV Hindi
साप्ताहिक हेल्थ राशिफल 4 मई से 10 मई 2026 Image Source : INDIA TV

Weekly Health Horoscope 4th May to 10th May 2026: मई का नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है। नए सप्ताह की शुरुआत 4 मई से होने जा रही है और सप्ताह 10 मई को खत्म होगा। इस सप्ताह सभी राशियों की सेहत में अलग-अलग बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी के स्वास्थ्य में पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव आएंगे तो कुछ राशियों को खराब से सेहत से छुटकारा मिलेगा। आइए ऐसे में विस्तार से जान लेते हैं सभी 12 राशियों के लिए साप्ताहिक हेल्थ राशिफल क्या संकेत दे रहा है।

मेष राशि

साप्ताहिक हेल्थ राशिफल बता रहा है कि मेष राशि के लिए मई का नया सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सेहत को लेकर इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। कुछ लोगों को अनिद्रा की समस्या हो सकती है। ऐसे में मेडिटेशन आपको कुछ हद तक राहत दे सकता है। इस सप्ताह फिजूल की बातों को ज्यादा न सोचे, वरना मेंटल स्ट्रेस बढ़ सकता है। 

वृषभ राशि

 
वृषभ राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। इस हफ्ते खान पान को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें, वरना आपकी सेहत ज्यादा खराब हो सकती है। अपने दिमाग और शरीर को उत्तेजित रखने के लिए व्यायाम करें या कोई नया शौक खोजने पर विचार करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। नई स्वास्थ्य दिनचर्या शुरू करने या अपनी वर्तमान दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करने का यह अच्छा समय है। शारीरिक और मानसिक रूप से अपना ख्याल रखना सुनिश्चित करें और जरूरत पड़ने पर ब्रेक लेना न भूलें।

कर्क राशि

इस हफ्ते की शुरुआत में कर्क राशि वालों को थोड़ा सावधान रहना होगा। सेहत को लेकर आपको सतर्कता बरतनी चाहिए। अच्छा खान-पान, व्यायाम और स्वयं की देखभाल के लिए समय निकालें। अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना सुनिश्चित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह सेहत के लिहाज से अच्छा रहेगा। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि आप अपनी हेल्थ को नजर अंदाज करें। शारीरिक और मानसिक रूप से अपना ख्याल रखना सुनिश्चित करें और जरूरत पड़ने पर ब्रेक लेना न भूलें।

कन्या राशि
 
इस हफ्ते कन्या राशि के लोगों को अनुशासित रहने की जरूरत होगी। अगर आप लापरवाह रहेंगे तो आपके काम बिगड़ सकते हैं। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आपको तरल पदार्थों का सेवन अधिक करना चाहिए। अगर आप योग को जीवन में जगह दें तो आपको शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।  

तुला राशि

तुला राशि वालों इस सप्ताह आपके जीवन में तालमेल बना रहेगा। आप ऊर्जावान रहेंगे। हालांकि, सप्ताह के अंत में किसी वजह से तनाव ग्रस्त नजर आ सकते हैं। प्राणायाम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। साप्ताहिक हेल्थ राशिफल आपको सलाह देता है कि अच्छी आदतें बनाए रखें और आराम के लिए समय जरूर निकालें।

वृश्चिक राशि
 
मई के नए सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, जिसके कारण मानसिक रूप से खुद को बीमार और थका हुआ महसूस करेंगे। योग-ध्यान करने से आपको काफी हद तक लाभ होगा। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। सुनिश्चित करें कि अच्छा खाएं, हाइड्रेटेड रहें और पर्याप्त नींद जरूर लें।

धनु राशि

धनु राशि के जातक इस सप्ताह आपको खान-पान का ध्यान रखने की जरूरत होगी नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए व्यायाम करें। घर का बना स्वस्थ भोजन करें और पर्याप्त नींद लें।

मकर राशि

मकर राशि वालों इस हफ्ते आपको अच्छी हेल्थ मेंटेन रखने में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह मेडिटेशन और माइंडफुलनेस की प्रैक्टिस करके अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखें। खुद की देखभाल के लिए समय निकालें और अपने मानसिक और भावनात्मक कल्याण को प्राथमिकता देना सुनिश्चित करें।  

कुंभ राशि

नया सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को सुखद परिणाम देने वाला साबित होगा। अगर आप बीमार चल रहे थे तो इस हफ्ते आपको राहत मिलेगी। आप इस सप्ताह तरोताजा महसूस करेंगे, इसलिए इस ऊर्जा का उपयोग नए फिटनेस लक्ष्यों या अपने शौक को पूरा करने में खर्च करें।

मीन राशि
 
इस हफ्ते मीन राशि वालों के स्वास्थ्य जीवन में अच्छे बदलाव नजर आ सकते हैं। हालांकि, सेहत को लेकर आपको इस सप्ताह बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर आपका ढुलमुल रवैया समय और धन की बर्बादी का कारण बन सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: इस हफ्ते 3 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में दिखेगा सुधार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।