Weekly Horoscope 11th May to 17th May 2026: मई का यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस हफ्ते सूर्य और मंगल के साथ ही शुक्र ग्रह भी राशि बदलेंगे। मंगल का गोचर 11 मई को मेष राशि में होगा वहीं सूर्य 15 को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का गोचर 14 मई को मिथुन राशि में होगा। ग्रहों की बदली चाल का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों को जहां बेहद सुखद परिणाम इस हफ्ते मिल सकते हैं वहीं कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से पढ़ते हैं साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि
मंगल आपकी ही राशि के स्वामी हैं और सप्ताह की शुरुआत में ही मंगल का गोचर आपकी राशि में होगा। मंगल गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही सोई किस्मत भी जागेगी।
करियर- अपनी नेतृत्व क्षमता से आप सबको प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि सुधरेगी। कारोबारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है।
आर्थिक- मंगल का गोचर आपको जबरदस्त धन लाभ दिला सकता है। निवेश किए गए धन से अच्छा रिटर्न मिलने के आसार हैं।
प्रेम- प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। हालांकि वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ नोकझोंक हो सकती है।
स्वास्थ्य- सेहत में अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। हालांकि वाहन आदि चलाते समय सावधानी आपको बरतनी होगी।
शुभ रंग और अंक: लाल, 9
वृषभ राशि
सप्ताह की शुरुआत में काम के सिलसिले में भाग दौड़ हो सकती है। हालांकि आपकी राशि के स्वामी आपके धन भाव में प्रवेश करेंगे इसलिए आर्थिक रूप से सप्ताह अच्छा रहेगा।
करियर- कारोबारियों को कारोबार का विस्तार करने से पहले सोच-विचार अवश्य करना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति इस हफ्ते मिल सकती है।
आर्थिक- शुक्र का गोचर इस राशि के जातकों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाएगा लेकिन आपको खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता होगी।
प्रेम- शुक्र के गोचर के चलते प्रेम संबंधों में इस हफ्ते निखार देखने को मिलेगा। इस राशि के सिंगल लोग मिंगल कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- सेहत के लिहाज से यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। तला-भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिए।
शुभ रंग और अंक: सफेद, 2
मिथुन राशि
इस हफ्ते आप अपने बोलने की कला से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आपकी राशि में शुक्र का गोचर आपको भौतिक सुख दिलाएगा। किस्मत का भी इस राशि के लोगों को साथ मिलेगा।
करियर- प्रतियोगी परीक्षाओं में इस राशि के जातक सफलता पा सकते हैं। खाने की चीजों का कारोबार करने वालों को बड़ी सफलता मिलेगी।
आर्थिक- मिथुन राशि के लोगों को धन कमाने के नए स्रोत इस हफ्ते मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आप कर्ज चुका पाने में कामयाब हो सकते हैं।
प्रेम- आपकी राशि में शुक्र का गोचर प्रेम संबंधों में निखार ला सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और किसी रोमांटिक जगह पर घूमने आप जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- सेहत के लिहाज से हफ्ता मिलाजुला है। कुछ लोगों को उदर और गले से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि योग-ध्यान करने से लाभ मिलेगा।
शुभ रंग और अंक: हरा, 5
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह में संभलकर रहना होगा। भावनात्मक रूप से आप खुद को कमजोर पा सकते हैं।
करियर- कार्यक्षेत्र में आपको उन लोगों से दूरी बनानी होगी जो नकारात्मक बातें करते हैं। रोजगार की तलाश में हैं तो प्रयास बढ़ाने की जरूरत होगी।
आर्थिक- आपकी आर्थिक स्थिति हफ्ते की शुरुआत में थोड़ी कमजोर हो सकती है। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में धन लाभ के योग बनेंगे।
प्रेम- आप की भावुकता आपके साथी को आपसे दूर कर सकती है। इस सप्ताह आप चाहेंगे कि पार्टनर आपको समझे लेकिन वो आपको लेकर गलत धारणाएं बनाकर आपसे दूर हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- आपको सेहत को लेकर बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। प्राणायाम का अभ्यास और सुबह की सैर आपको स्वस्थ बनाने में मदद करेगी।
शुभ रंग और अंक: सिल्वर, 7
सिंह राशि
इस हफ्ते सूर्य के गोचर से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। सूर्य ग्रह आपके भाग्य भाव में गोचर करके आपको हर क्षेत्र में सफलता दिला सकते हैं। सूर्य-मंगल की स्थिति आपकी सोई किस्मत को जगा सकती है।
करियर- सूर्य के गोचर के चलते सरकारी क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। कुछ लोग सरकारी जॉब पा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे।
आर्थिक- आपकी आर्थिक इस हफ्ते मजबूत होगी। संचित धन में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
प्रेम- पार्टनर के साथ बीते समय की बातें करके आपको अच्छा महसूस होगा। हालांकि पार्टनर पर अपनी बातें थोपने से आपको बचना होगा नहीं तो अलगाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- सूर्य की शुभ स्थिति इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में बेहतर बदलाव लेकर आएगी।
शुभ रंग और अंक: केसरिया, 1
कन्या राशि
इस हफ्ते आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत होगी। अगर परिस्थितियां प्रतिकूल हों तो धैर्य न खोएं।
करियर- कार्यक्षेत्र में अचानक से काम का बोझ बढ़ सकता है जिसके कारण आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद करने से आपको बचना होगा।
आर्थिक- कन्या राशि के जातकों को आर्थिक पक्ष इस हफ्ते डगमगा सकता है। पैसों का लेन-देन संभलकर आपको करना होगा।
प्रेम- प्रेम जीवन के लिहाज से हफ्ता अच्छा रहेगा। लव पार्टनर मुश्किल परिस्थितियों में आपके साथ खड़ा रहेगा।
स्वास्थ्य- मंगल का आपके अष्टम भाव में होना सेहत को बिगाड़ सकता है। एलर्जी की समस्या कुछ लोगों को हो सकती है।
शुभ रंग और अंक: हल्का पीला, 4
तुला राशि
शुक्र ग्रह इस हफ्ते आपके भाग्य भाव में संचार करेंगे जिसके चलते भाग्य का साथ आपको मिलेगा और अटके काम भी बनेंगे।
करियर- कारोबारियों को अच्छी डील मिल सकती है। नौकरी करने वाले इस राशि के जातक सहकर्मियों का सहयोग पाएंगे। कुछ लोगों को जॉब बदलने का अच्छा मौका मिल सकता है।
आर्थिक- आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। धन से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपने माता-पिता या पार्टनर से बात कर सकते हैं।
प्रेम- शुक्र के गोचर के चलते प्रेम संबंधों में मधुरता इस हफ्ते आ सकती है। कुछ लोग प्रेम संबंधों में आए गिले शिकवों को दूर कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- अनिद्रा या जोड़ों में दर्द की समस्या इस राशि के कुछ जातकों को हो सकती है। दिनचर्या में सुधार करके आप सेहत में अच्छे बदलाव ला सकते हैं।
शुभ रंग और अंक: गुलाबी, 6
वृश्चिक राशि
आपके राशि के स्वामी मंगल इस हफ्ते राशि बदलेंगे और रूचक योग का निर्माण करेंगे। मंगल के प्रभाव के चलते आप अपने विरोधियों को परास्त कर सकते हैं।
करियर- मंगल की शुभ स्थिति करियर के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम दिलाएगी। कुछ लोगों को प्रमोशन इस हफ्ते मिल सकता है। कारोबारी इस हफ्ते अपने काम का विस्तार कर सकते हैं।
आर्थिक- मंगल ग्रह के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कुछ लोग निवेश करके भविष्य में धन लाभ पा सकते हैं।
प्रेम- इस राशि के कुछ लोग प्रेम संबंध को विवाह के बंधन में बांध सकते है। अगर अभी तक सिंगल हैं तो कोई खास आज के दिन आपको मिल सकता है।
स्वास्थ्य- सेहत के लिहाज से भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। लंबे समय से बीमार लोगों को भी इस हफ्ते राहत मिल सकती है।
शुभ रंग और अंक: मरून, 8
धनु राशि
आपकी राशि से पांचवें भाव में मंगल गोचर करेंगे जिसके चलते शिक्षा क्षेत्र में शुभ परिणाम आपको मिल सकते हैं। माता-पिता का भरपूर सहयोग भी इस राशि के जातकों को मिलेगा। किस्मत का सहयोग आपको मिलेगा।
करियर- आपकी रचनात्मक क्षमता कार्यक्षेत्र में उजागर हो सकती है जिसके चलते आपको अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। इस राशि के कुछ लोग अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं।
आर्थिक- आपको कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन से जुड़े मामलों को आसानी से आप इस हफ्ते हल कर सकते हैं।
प्रेम- आपका लव पार्टनर इस हफ्ते भावनात्मक रूप से आपसे जुड़ेगा। उनके मन में आपको लेकर जो शिकायतें हैं उन्हें आप दूर कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- अग्नि तत्व की धनु राशि के लोग इस हफ्ते खेलकूद में हिस्सा लेकर खुद को फिट रखेंगे। 50 साल से अधिक उम्र वालों को थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग और अंक: सुनहरा, 3
मकर राशि
आपके चतुर्थ भाव में मंगल ग्रह इस हफ्ते संचार करेंगे इसलिए रिश्तों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। बेवजह का वाद-विवाद परेशानी का कारण बन सकता है।
करियर- मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। आपके काम को सीनियर्स के द्वारा सराहा भी जा सकता है। कारोबारियों को बड़ी डील मिलने के योग है।
आर्थिक- आर्थिक रूप से आपको सतर्कता बरतनी होगी। कोई करीबी आपसे उधार मांग सकता है देने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।
प्रेम- आपके प्रेम संबंधों के लिहाज से हफ्ता अच्छा नहीं कहा जा सकता। पार्टनर की हर बात पर बहस रिश्तों में अलगाव ला सकती है।
स्वास्थ्य- आपकी सेहत में अच्छे बदलाव दिखेंगे। सूर्य की स्थिति आपको ऊर्जावान और सक्रिय बनाएगी।
शुभ रंग और अंक: नीला, 10
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। साहसिक कार्यों में आप हिस्सा ले सकते हैं।
करियर- कार्यक्षेत्र में अनुकूल बदलाव दिख सकते हैं। काम के सिलसिले में कुछ लोगों को यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। कारोबार करने वाले नया प्रोडक्ट बनाने के बारे में विचार करेंगे।
आर्थिक- आर्थिक रूप से आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। वित्तीय रूप से स्थिर होने के लिए आप किसी अनुभवी से सलाह ले सकते हैं।
प्रेम- आपके जीवन में प्यार की बहार रहेगी। लव पार्टनर अपनी अदाओं से आपको रिझाएगा। दिल की बातों को खुलकर व्यक्त करेंगे।
स्वास्थ्य- आपकी सेहत में अच्छे परिवर्तन दिखेंगे। तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम आपको करना चाहिए।
शुभ रंग और अंक: काला, 11
मीन राशि
जल तत्व की मीन राशि वाले लोग अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
करियर- बेरोजगार लोग इस हफ्ते मनाचाही जॉब पा सकते हैं। आपके द्वितीय भाव में मंगल की स्थिति नए अवसर करियर के क्षेत्र में पैदा करेगी। पैतृक कारोबार करने वालों के लिए हफ्ता बेहद लाभदायक रहेगा।
आर्थिक- आर्थिक रूप से आप संपन्न होंगे लेकिन घर के किसी सदस्य की खराब तबीयत के चलते धन खर्च करना पड़ सकता है।
प्रेम- मीन राशि वाले अपनी बातों से पार्टनर का दिल जीतेंगे। कुछ लोग विवाह के बंधन में बंधने का विचार भी बना सकते हैं।
स्वास्थ्य- सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। खानपान पर ध्यान नहीं देंगे तो पेट से जुड़ी परेशानियां पैदा हो सकती हैं। योग ध्यान करने से फायदा मिलेगा।
शुभ रंग और अंक: पीला, 12
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Ruchak Yog: 11 मई को मंगल गोचर से बनेगा रूचक योग, 2 राशियों को करियर क्षेत्र में मिलेगी बड़ी कामयाबी