1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Saptahik Rashifal 16 June 2025-22 June 2025​​: इस हफ्ते इन 4 राशियों के जातकों को रहना चाहिए सावधान, हो सकती है कोई अनहोनी; पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal 16 June 2025-22 June 2025​​: इस हफ्ते इन 4 राशियों के जातकों को रहना चाहिए सावधान, हो सकती है कोई अनहोनी; पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

 Written By: Anil Thakkar Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jun 16, 2025 12:03 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 12:03 pm IST

Weekly Horoscope 16 Jun 2025-22 June 2025​​: देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर से जानिए यह सप्ताह किन लोगों के लिए शानदार रहेगा और किन राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

साप्ताहिक राशिफल - India TV Hindi
साप्ताहिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Weekly Horoscope 16 June 2025-22 June 2025​​: जून का नया सप्ताह शुरू हो चुका है। ऐसे में यह सप्ताह किन लोगों के लिए शानदार रहेगा और किन राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी? इन सभी सवालों के जवाब जानिए देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल ठक्कर से। तो चलिए जानते हैं 16 जून से 22 जून 2025 तक मेष से लेकर मीन राशि वालों का हाल। बाकी बता दें कि यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

मेष साप्ताहिक राशिफल (Mesh Saptahik Rashifal)

आपकी चंद्र राशि से केतु के पांचवे भाव में विराजमान होने की वजह से इस सप्ताह भर आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन इस दौरान किसी भी तरह की यात्रा को करने से बचें। क्योंकि अभी यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसे में जितना संभव को उससे परहेज करें। आपकी चंद्र राशि से बृहस्‍पति के तीसरे भाव में मौजूद होने के कारण इस सप्ताह व्यापारियों को धन से जुड़ा हर फैसला लेते समय, बहुत सोच-समझकर चलने की जरुरत है। क्योंकि जिन सौदों से आपको धन लाभ की उम्मीद थी, आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपको हानि तक पहुंचा सकती है। इसलिए सावधानी बरतें और लेन-देन के समय हर दस्तावेज़ को धैर्य पूर्वक, अच्छे से पढ़ें। ये सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। जिसके कारण आप किसी धार्मिक स्थल या किसी रिश्तेदार के यहाँ, समस्त परिवार जाने का प्लान कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा, जिससे आप हर कार्य को पूरे करने के साथ ही हर जिम्मेदारियों का भली-भाँती निर्वाह करने में भी असमर्थ होंगे। इससे आपका करियर रुक भी सकता है, साथ ही मानसिक तनाव में भी इस कारण अचानक से बढ़ोतरी आने के भी योग बनेंगे। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को, इस सप्ताह थोड़ा प्रयास जारी रखने के बाद भी बड़ी सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। क्योंकि उनके लिए ये समय, अधिक अच्छा अवसर लेकर आ रहा है। ऐसे में इन अवसरों का उचित लाभ उठाते हुए, उन्हें अपने हाथों से निकलने न दें।

उपाय: आप नियमित रूप से 27 बार 'ॐ भौमाय नम:' मंत्र का जाप करें।

वृष साप्ताहिक राशिफल (Vrishabha Saptahik Rashifal)

आपकी चंद्र राशि से बृहस्‍पति के दूसरे भाव में मौजूद होने के कारण आपके स्वास्थ्य जीवन को देखें तो, इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस दौरान आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने हर काम को दक्षता के साथ पूरा करने का, हर संभव प्रयास भी करेंगे। ऐसे में आपको खुद को बेकार की बातों पर ध्यान देने से रोकना होगा। यदि आप विवाहित हैं तो, आपको इस पूरे ही सप्ताह अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। जिसके कारण आपको उम्मीद से ज्यादा आर्थिक तंगी होगी, इसलिए इस मामले को लेकर अकेले ही हल निकालें की जगह, अपने साथी से इस मुद्दों को लेकर बात करें। इस सप्ताह घरेलू ज़िंदगी में चल रही तनातनी के कारण, आपको कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पारिवारिक जीवन में शांति बरकरार रखने के लिए, घर के बड़ों से बात करते हुए, हर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। करियर के लिहाज़ से इस समय अवधि के दौरान, आपको किसी भी कार्य को बाद के लिए न टालते हुए अनावश्यक देरी करने से बचना होगा। क्योंकि तभी आप कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर्स का सहयोग और सराहना प्राप्त कर सकेंगे। इस सप्ताह संभावना है कि, आपको अपने कई विषयों को समझने में आ रही हर प्रकार की मुश्किलों से छुटकारा मिलेगा। क्योंकि आप इस समय अपने निजी जीवन में चल रही उठा-पटक से, खुद को निकाल पाने में पूरी तरह सफल होंगे, जिससे आपका मन पढ़ाई में अधिक लग सकेगा।

उपाय: आप नियमित रूप से ललिता सहस्‍त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Mithun Saptahik Rashifal)

आपकी चंद्र राशि से शनि के दसवें भाव में विराजमान होने के दौरान आपकी राशि के लोगों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से, ये सप्ताह बेहद उत्तम रहेगा। क्योंकि इस दौरान आपको किसी भी बड़ी समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। ऐसे में इस सकारात्मक समय का लाभ उठाते हुए, अपने करीबियों के साथ ताजी हवा का आनंद लें। आपके किसी पुराने निवेश जैसे पैतृक संपत्ति, ज़मीन, प्रॉपर्टी, पॉलिसी, आदि के चलते, इस सप्ताह आपकी आय में बढ़ोतरी नज़र आ रही है। ऐसे में आप उस धन को अर्जित करते हुए, उसे पुनः किसी अच्छी योजना में निवेश करने का फैसला भी ले सकते हैं। आपकी चंद्र राशि से राहु के नौवें भाव में विराजमान होने की वजह से घर के सदस्यों पर बेकार का शक करने और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में फ़ैसला लेने से, इस सप्ताह आपको बचना होगा। क्योंकि संभव है कि वे किसी प्रकार के दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। इस सप्ताह ऑफिस में आपको हर प्रकार की स्थिति को समझते हुए ही, दूसरों से व्यवहार करना उचित रहेगा। ऐसे में ध्यान रहे कि यदि कही आपका बोलना जरूरी नहीं है तो, आपका चुप रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। क्योंकि योग बन रहे है कि कोई ऐसी स्थिति उत्पन्न हो, जहाँ आप कोई बात जबरदस्ती बोल दें, जिससे आप खुद को किसी परेशानी में डाल सकते हैं। इस सप्ताह छात्रों को दूसरों की आलोचना से प्रभावित होकर, अपनी क्षमताओं को कम आंकने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि ये बात आप भी अच्छी तरह समझते हैं कि बेवजह मन में शक पैदा करने से बेहतर है कि, आप किसी प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लें और अपना अच्छा प्रदर्शन देते हुए, सभी का मुंह बंद कर दें। इसलिए दूसरों की बेकार की बातों से खुद को परेशान न करें और केवल शिक्षा के प्रति ही केंद्रित होते हुए, सही निर्णय लें।

उपाय: आप नियमित रूप से विष्‍णु सहस्‍त्रनाम का पाठ करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Karka Saptahik Rashifal)

इस बात को आप भी भली-भाँति जानते हैं कि जितना आप छिपाते हैं उतने ही आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं इसलिए आपको सबसे अधिक ऐसे हालात से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा इससे आपको चोट भी पहुँच सकती है। आपकी चंद्र राशि से शनि के नौवें भाव में विराजमान होने की वजह से इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों की आय में, वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। ऐसे में उन्हें कुछ छोटे निवेशों में अपने पैसे खर्च करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे ही उन्हें आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनेगी और वो अपने भविष्य को सुरक्षित करने में सफल होंगे। घर-परिवार में इस सप्ताह आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि, आपका कोई करीबी या घर का सदस्य आपकी किसी बातों या काम से आहत न हो। ऐसे में आपके लिए अच्छा होगा कि अपने काम से कुछ समय परिवार के लिए निकालते हुए, उनकी ज़रूरतों को समझने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपकी कार्य क्षमता का विकास होगा, जिससे आप ज्यादा से ज्यादा रचनात्मक सोचते हुए, अपने व्यापार में सुधार के लिए, कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपके इस फैसला को आपके घरवालों के साथ-साथ आपके कर्मियों का भी साथ मिलेगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप दोगुनी तेजी से उत्पादन करते दिखाई देंगे। इस सप्ताह आपकी राशि के छात्रों को, अपनी सेहत के प्रति ज़रा भी लापरवाही न बरतने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही आपको स्वस्थ रहने के लिये, समय-समय पर संतुलित आहार लेने के साथ-साथ, अपनी दिनचर्या में भी सुधार करने की जरूरत होगी। क्योंकि संभव है कि इस समय, खराब स्वास्थ्य की वजह से शिक्षा अर्जित करने की आपकी गति बाधित हो, जिसका खामियाजा आपको आने वाली किसी परीक्षा में उठाना पड़ सकता है।

उपाय: आप नियमित रूप से 21 बार 'ॐ सोमाय नम:' मंत्र का जाप करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Sinha Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपको अपनी व्यस्त ज़िंदगी में से, कुछ पल निकालते हुए आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ, ख़ुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। क्योंकि इससे आपके स्वास्थ्य जीवन पर, सकारात्मक असर पड़ने की संभावना बढ़ती दिखाई देगी। इस सप्ताह कई जातक अपने जीवनसाथी के ऊपर, अपना धन खर्च करते दिखाई देंगे। आपकी चंद्र राशि से बृहस्पति के ग्‍यारहवें भाव में मौजूद होने के कारण संभव है कि आप उनके साथ किसी सुन्दर यात्रा पर जाने का प्लान भी करें, क्योंकि इस समय आपकी सैलरी में वृद्धि देखी जाएगी। इसी ख़ुशी को आप अपनों के साथ, खुलकर मानते दिखाई देंगे। हालांकि अधिक धन ख़र्च करना, आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। यदि आप घर से दूर रहते हैं तो, इस सप्ताह आप जब भी अकेलापन महसूस करेंगे, तब-तब किसी न किसी रूप से आपका परिवार आपको इस बात का एहसास दिलाता रहेगा कि दूर होकर भी वो भावनात्मक रूप से आपके साथ हर क्षण मौजूद है। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही इससे आपको समझदारी भरा फ़ैसला लेने में भी, ख़ासा मदद मिलेगी। दूसरों से सलाह-मशवरा लेना कई बार हमे बेहतर निर्णय लेने में मदद तो करता ही है, साथ ही इससे हमारे जीवन में बेहतर बदलाव भी आते हैं। परंतु इस सप्ताह आपके अंदर अत्यधिक असुरक्षा की भावना आपको दूसरों से सलाह लेने से रोकेगी, जिससे आप अकेले ही कई बड़े और ज़रूरी फैसले लेने के लिए बाध्य होंगे। 'कभी हम हारते है तो कभी हम जीतते हैं' और इस बात से आप भी भली-भांति परिचित है। परंतु जब भी शिक्षा में आपको असफलता का मुँह देखना पड़ता है तो, आप इस बात को पूरी तरह भूलते हुए, खुद को आहत कर लेते है। और ऐसा ही कुछ इस सप्ताह भी आपके साथ होने की आशंका अधिक रहेगी।

उपाय: आप नियमित रूप से 19 बार 'ॐ भास्‍कराय नम:' मंत्र का जाप करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Kanya Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह अगर आवश्यक न हो तो, वाहन चलाने से परहेज करें। खासतौर से रात के समय, हर प्रकार की यात्रा से बचें। अन्यथा आपको किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट संभव है। यदि आप इस सप्ताह अपने दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो, आपको अपना धन सोच-समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि योग बन रहे हैं कि, इस दौरान आप शुरुआत में ही काफी पैसे खर्च कर दें, जिससे आपको बाद में आर्थिक तंगी से गुजरना पड़े। इस सप्ताह आपके घर-परिवार में किसी महिला सदस्य की खराब सेहत, पारिवारिक वातावरण में अशांति का मुख्य कारण बन सकती है। आपकी चंद्र राशि से शनि के सातवें भाव में विराजमान होने की वजह से आपके भी मानसिक तनाव में वृद्धि होगी, जिसका नकारात्मक असर आपके जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ने वाला है। आपकी चंद्र राशि से बृहस्पति के दसवें भाव में मौजूद होने के कारण इस सप्ताह आप कार्यस्थल पर, अपने वरिष्ठ और अधीनस्थ के साथ अपने पूर्व के हर विवाद को खत्म कर, उनके साथ अपने संबंध बेहतर करने में सफल रहेंगे। जिससे आपकी छवि को तो लाभ मिलेगा ही, साथ ही आप ऐसा करके भविष्य में भी वेतन वृद्धि की संभावनाएं बढ़ाने में सफल रहेंगे। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने का सोच रहे थे, उन्हें इस हफ्ते धैर्य रखकर चलने और अपनी मेहनत जारी रखने की ज़रूरत है। क्योंकि योग बन रहे हैं कि ऐसा करके ही आप, सप्ताह के अंत में सफलता हासिल कर सकेंगे।

उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार 'ॐ बुधाय नम:' मंत्र का जाप करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपको ख़ास तौर से हिदायत दी जाती है कि अपना अतिरिक्त समय घर पर बैठकर बोर होने की जगह, अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। क्योंकि इससे आप स्वयं को, काफी हद तक तनाव मुक्त रखने में सफल हो सकेंगे। आपकी चंद्र राशि से बृहस्पति के दसवें भाव में मौजूद होने के दौरान आपको ये बात समझनी होगी कि, अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो, वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी और आप उसी ही मदद से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकेंगे। जिससे आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ मिल सकेगा। दफ़्तर या कार्यस्थल पर कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते, अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। इस दौरान संभव है कि आप अपने परिवार को किया कोई वादा निभाने में भी पूरी तरह असफल रहें, जिसके कारण आपको उनकी नाराजगी का सामना करना होगा। इस सप्ताह आपको यह समझने की बेहद ज़रूरत है कि अगर आप अपनी मेहनत का पूरा फल पाना चाहते हैं तो, अपने मन को सकारात्मक रखने का प्रयास करें। आपकी चंद्र राशि से शनि के छठे भाव में विराजमान होने की वजह से ये हफ्ता आपके करियर के लिए, सामान्य से ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाले हैं, जिसके परिणामस्वरूप इस दौरान आपको कई नए अवसर मिलने की संभावना है। ये सप्ताह आपकी राशि के उन छात्रों के लिये सामान्य से सुनहरा रहने वाला है, जो आईटी, फैशन, मेडिकल, लॉ और इंटीरियर डिजाइनिंग क्षेत्र की पढ़ाई कर रहे हैं। क्योंकि उन्हें अपनी पूर्व की मेहनत से, कई अवसर मिलेंगे और इन अवसरों को इस राशि के वो छात्र जरूर भुना पाएंगे, जो पढ़ने और सीखने में रुचि लेते हैं। इसलिए अपने लक्ष्यों को समझें, और उसी को पूरा करने की दिशा में कार्य करते रहें।

उपाय: आप नियमित रूप से 24 बार 'ॐ भार्गवाय नम:' मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchika Saptahik Rashifal)

आपकी चंद्र राशि से बृहस्पति के आठवें भाव में मौजूद होने के कारण शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए, आपके द्वारा नियमित रूप से इस सप्ताह ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। ऐसे में घर के बाहर जाकर ताज़ी हवा में, कुछ खेल-कूद जैसी गतिविधियों में अपनी भागीदारी दर्ज करते रहें। आपकी चंद्र राशि से शनि के पाँचवें भाव में विराजमान होने की वजह से इस सप्ताह आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, जिससे आप अपने धन को भविष्य के लिए संचय करने का प्लान भी कर सकते हैं। ऐसे में लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए ही, आपको हर प्रकार के निवेश को करने की सलाह दी जाती है। इस सप्ताह घर पर अचानक मेहमानों का आगमन, पारिवारिक माहौल में सकरात्मकता लेकर आएगा। जिसके कारण आपको सामान्य से अधिक समय घर पर बीताने और सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करने का अवसर मिल सकेगा, इसके परिणामस्वरूप आपको घर की कई परिस्थितियों से अवसात होने में भी सफलता मिलेगी और आप सदस्यों के साथ मिलकर, घर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए सही निर्णय लेते दिखाई देंगे। इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह, करियर में काफी शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा। क्योंकि इस दौरान आपको सभी मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। साथ ही ये समय आपके करियर और पेशेवर जीवन में, अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक दिशात्मक शक्ति और क्षमता प्रदान करने में सफल रहेंगे। ये समय छात्रों के लिए, काफी अच्छा जाएगा और इस दौरान आप काफी हद तक अपने आपको एक अच्छे कलेवर में पाएंगे और शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए आपको दृढ़ इच्छाशक्ति और मनोबल की आवश्यकता होगी, जो आपको कठिन समय में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

उपाय: आप नियमित रूप से 27 बार 'ॐ मंगलाय नम:' मंत्र का जाप करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)

आपकी चंद्र राशि से बृहस्पति के सातवें आठवें भाव में मौजूद होने के दौरान स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार, ये सप्ताह भी स्वास्थ्य के नज़रिये से थोड़ा बेहतर ही रहने वाला है। हालांकि इस दौरान आपको कुछ बातों पर खास विशेष रुप से ध्यान देना होगा, जैसे: समय मिलने पर पार्क में कसरत या योग करें व रोजाना नियमित रूप से सुबह-शाम करीब 30 मिनट तक चलें। आर्थिक मामले के लिहाज़ से आपकी राशि के जातकों के लिए, ये सप्ताह काफी अच्छा होने की संभावना है। क्योंकि इस दौरान कई ग्रहों की दृष्टि, आपकी आय को बढ़ाने और आपके संचित धन में जोड़ने के लिए, आपको अनेक अवसर प्रदान करने का कार्य करेगी। घर के सदस्यों पर बेकार का शक करने और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में फ़ैसला लेने से, इस सप्ताह आपको बचना होगा। क्योंकि संभव है कि वे किसी प्रकार के दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। इस सप्ताह आपका बेहतर कामकाज और कार्य क्षमता देख, आपके अधीन कार्य कर रहे कर्मी आपसे बहुत प्रभावित होंगे। जिसे आपको उनकी तारीफ़ भी मिल सकेगी और आप उनके साथ मिलकर, अपने व्यापार को बढ़ाने के बारे में सोचते दिखाई देंगे। इससे आपको मार्केट में अपना नाम और प्रसिद्धि कमाने के, कई मौके भी मिल सकेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए किसी उच्च मान्यता वाले संस्थान में, प्रवेश लेने का सपना देख रहे जातकों की मेहनत इस सप्ताह रंग लाएगी। क्योंकि आपको कोई सुन्दर समाचार मिलने के, योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इसलिए अपने प्रयास जारी रखें, और मेहनत से पीछे न हटें।

उपाय: आप गुरुवार के दिन गरीब ब्राह्मणों को अन्‍न का दान करना चाहिए।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Makara Saptahik Rashifal)

आपकी चंद्र राशि से शनि के तीसरे भाव में विराजमान होने की वजह से दूसरों की सफलता को सराहकर, आप इस सप्ताह सकारात्मक छवि का लुत्फ ले सकते हैं। इसके लिए आपको ईर्ष्या करने से बचना चाहिए, और दूसरों का मनोबल बढ़ाने में ज़रा भी संकोच नहीं करना चाहिए। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि, आप पैसों की अहमियत को समझने के बावजूद अपने धन को बेबाक तरीक़े से खर्च करते आए हैं। परंतु इस सप्ताह आपको अपने पूर्व समय की उन गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आपकी चंद्र राशि से बृहस्पति के छठे भाव में मौजूद होने के कारण इस समय बहुत सी ऐसी स्थितियाँ आएंगी, जब कोई करीबी सदस्य पैसों की डिमांड करेगा, परंतु आपके पास उसे देने के लिए कुछ नहीं होगा। जिससे उनके और आपके रिश्तों में दूरियाँ आने के योग बनेंगे। इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि, परिवार के किसी सदस्य की जॉब लगने की वजह से, घर की आमदनी में भी इज़ाफा हो। जिसके घर के नवीकरण या उसके निर्णय का जो कार्य पूर्व से अटका पड़ा था, उसे पूरा करने के बारे में विचार किया जा सकता है। इस सप्ताह यूँ तो आपको, कई छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परन्तु बावजूद इसके ये सप्ताह आपके लिए कई नई उपलब्धियाँ लेकर आने की ओर, इशारा भी कर रहा है। इसलिए उन सहकर्मियों का खास ध्यान रखते हुए, उन्हें खुश करने का प्रयास करें, जो उम्मीद के मुताबिक़ चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। इस सप्ताह आपको अपने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर और सुधार करने के कई अवसर मिलेंगे। परंतु इस राशि के वो छात्र उन सभी अवसरों को भुनाने में पूरी तरह असफल रहेंगे, जो अपनी शिक्षा से अधिक महत्व अपनी मौजमस्ती को देते हैं। ऐसे में आपको समय रहते ही खुद को सुधारने की ज़रूरत होगी, अन्यथा आपको भविष्य में इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है।

उपाय: शनिवार के दिन विकलांग लोगों को अन्‍न का दान करें।

कुम्भ साप्ताहिक राशिफल (Kumbha Saptahik Rashifal)

जिन्हें शराब और धूम्रपान की बुरी आदत हैं, वो जातक किसी बड़े की सलाह के बाद अपनी इस बुरी आदतों को त्यागने का प्रयास करेंगे। इसके लिए अपनी संगति में भी सही परिवर्तन लेकर आएं और केवल उन्हीं लोगों के साथ उठे-बैठे, जो इस बुरी आदत को छोड़ने में आपकी मदद करना चाहते हैं। आपकी चंद्र राशि से बृहस्पति‍पति के पाँचवें भाव में मौजूद होने के कारण राजकोषीय और मौद्रिक लाभ प्रदान करने के लिहाज़ से, ये हफ्ता सामान्य से उत्तम रहेगा। क्योंकि आपकी राशि के जातकों को, इस दौरान कई अवसरों का उचित उपयोग करने के लिए अपने जीवन साथी के परिवार या पैतृक संपत्ति से कुछ अचानक लाभ मिल सकता है। घर-परिवार के बड़ों के साथ, ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच ग़लतफहमी पैदा कर सकते हैं। इसलिए उन्हें सुलझाने की जगह अभी, उनसे दूर रहना ही आपके हित में होगा। आपकी चंद्र राशि से शनि के दूसरे भाव में विराजमान होने की वजह से इस सप्ताह अधिकतम ग्रहों की दृष्टि, आपको भाग्य का साथ देने का कार्य करेगी। जिसके कारण आपको अपने करियर में, कुछ अभूतपूर्व चुनौतियों और बाधाओं से डटकर सामना करने और उन्नति प्राप्त करने में सफलता मिल सकेगी। इस सप्ताह आपको कई विषयों को समझने में कुछ दिक्कत महसूस हो सकती है, और उन्हें समझने में आप किसी बड़े या अपने शिक्षकों की मदद लेने में भी, कुछ हिचकिचाहट महसूस करेंगे। हालांकि आपको अपने इस स्वभाव को बदलते हुए, उनसे निःसंकोच मदद लेने की ज़रूरत होगी। अन्यथा आप आने वाले किसी टेस्ट या परीक्षा में असफल हो सकते हैं।

उपाय: आप नियमित रूप से 11 बार 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Meena Saptahik Rashifal)

यदि आप नियमित रूप से रनिंग करते हैं तो, सख्त जगहों पर रनिंग करने की बजाय रेत या मिट्टी पर ही दौड़ते हुए, रनिंग वाले जूते पहनकर ही उसे करें। क्योंकि इससे आपके पैरों पर बुरा असर नहीं पड़ेगा, साथ ही आपको अपने पाचन को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। इससे आप खुद को सेहतमंद रखने के साथ-साथ, अपनी किसी पुरानी समस्याओं से भी निजात पा सकेंगे। आपकी चंद्र राशि से बृहस्पति के चौथे भाव में मौजूद होने के कारण इस सप्ताह आपको अपनी आय और खर्चों को ध्यान में रखते हुए, सही व एक अच्छा बजट प्लान बनाने की सबसे अधिक आवश्यकता होगी। इसलिए इस बजट को सप्ताह की शुरुआत में बनाते हुए, अपना धन उसी के अनुसार खर्च करें। इस दौरान आप अपने घर के बड़ों, खासतौर से अपने माता-पिता की मदद और उनका अनुभव भी इस्तेमाल करते हुए, इसका निर्माण कर सकते हैं। दफ़्तर या कार्यस्थल पर कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते, अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। इस दौरान संभव है कि आप अपने परिवार को किया कोई वादा निभाने में भी पूरी तरह असफल रहें, जिसके कारण आपको उनकी नाराजगी का सामना करना होगा। इसके अलावा इस सप्ताह आपको सामान्य से कम मेहनत करनी होगी क्योंकि इस समय अवधि में आपको अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम मिलने के योग बनेंगे, जिससे आपकी स्थिति भी बेहतर होगी। इस सप्ताह छात्रों को अपनी मेहनत करते रहने की आवश्यकता होगी, क्योंकि इस दौरान उनकी समझने की क्षमता बेहतर दिखाई देगी। ऐसे में आप अपनी खराब संगत की ओर ज्यादा ध्यान ना देते हुए, अपने काम से काम रखने की कोशिश करते और आने वाली परीक्षा के लिए खुद को तैयार करने में संलग्न होंगे।

उपाय: आप नियमित रूप से 11 बार 'ॐ शिवा ॐ शिवा ॐ' मंत्र का जाप करें।

(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

ये भी पढ़ें:

​Gupt Navratri: 10 महाविद्याएं कौन सी हैं, जिनकी गुप्त नवरात्रि में होती है पूजा
मंगलवार के दिन कौन-से कलर का कपड़ा नहीं पहनना चाहिए?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।