सितंबर महीना का नया हफ्ता प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रह नक्षत्रों की बदलती चाल कुछ राशियों के प्रेम जीवन में मधुरता लाएगी तो वहीं कुछ राशि के जातकों को अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा संभलकर रहना होगा। तो चलिए जानते हैं कि 21 से 27 सितंबर तक सभी 12 राशियों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा। यहां पढ़िए साप्ताहिक लव राशिफल।
मेष
इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है इसलिए अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें। साथी की बात को प्राथमिकता दें और उनकी बातों को ध्यान से सुनें। पार्टनर को कोई प्यारा सा सरप्राइज गिफ्ट दें।
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए यह हफ्ता प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। साथ में बिताया क्वालिटी टाइम आपके रिश्ते को पहले से ज्यादा मजबूत बनाएगा।
मिथुन
सितंबर का यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा। अगर आप सिंगल है तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शादी का प्रपोजल भी आ सकता है। वहीं वैवाहिक लोगों का जीवन प्यार और खुशियों से भरा रहेगा।
कर्क
रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमी पैदा हो सकती है। अपने रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें और किसी भी बाहरी व्यक्ति की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। गलतफहमियां दूर करने के लिए पार्टनर के साथ बैठकर बातचीत करें।
सिंह
पार्टनर के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे, इसलिए चिंता करने की कोई बात नहीं है। यह सप्ताह प्रेम और सौभाग्य का रहेगा। अपने साथी के लिए कुछ बढ़िया योजना बनाकर इस सप्ताह को यादगार बनाएं।
कन्या
आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी और आप लगातार अच्छी बातचीत का आनंद भी उठाएंगे। इससे निश्चित आपका साथी आपका ख्याल रखेगा और हर दिन को ख़ास बनाएगा। तो आप अपने आप को भाग्यशाली मान सकते हैं कि आपके जीवन में ऐसा कोई विशेष व्यक्ति है।
तुला
इस सप्ताह आपके रिश्ते में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। गलतफहमियां बढ़ने की वजह से आपकी लव लाइफ तनाव भरा रहेगा। अगर आप अपने पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रखना चाहते हैं तो उसे बनाए रखने की कोशिश करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा और आप दोनों एक-दूसरे के और करीब आएंगे। वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी।
धनु
अगर आप किसी के साथ लंबे समय से रिश्ते में हैं तो इस सप्ताह आप शादी का विचार कर सकते हैं। वहीं वैवाहिक लोगों का दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा। पूरा सप्ताह सरप्राइज से भरा रहेगा।
मकर
पार्टनर के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है। गुस्से में आकर कोई ऐसा फैसला न लें जिसका पछतावा बाद में हो। अगर आपकी शादी को काफी समय हो गया है तो बेहतर होगा आप अपनी सभी समस्याओं के समाधान के लिए अपने पार्टनर से बात करें।
कुंभ
आपको अपने पार्टनर के साथ भी अपने रिश्ते मजबूत करने की जरूरत है। तभी आपका वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। लव वर्डस के लिए यह सप्ताह खुशनुमा रहेगा।
मीन
आपका पार्टनर क्या कहना चाह रहा है, इसे समझने की कोशिश करें। यदि आप भावनाओं को महसूस कर सकते हैं, तो यह आपके जीवन को आसान और आपके रिश्ते को मजबूत बना देगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: