सितंबर का नया सप्ताह व्यापारियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इन राशि के जातकों को ग्रह नक्षत्रों का साथ मिलेगा, जिससे कारोबार में बंपर लाभ मिलेगा। जो व्यापारी लंबे समय से किसी बड़ी डील या निवेश का इंतजार कर रहे थे उनके हाथ को अच्छी डील लग सकती है। वहीं इन राशि वालों को मंदी का सामना भी करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि 21 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक का दिन बिजनेस के लिहाज से सभी 12 राशियों वालों के लिए कैसा रहने वाला है, पढ़ें साप्ताहिक बिजनेस राशिफल।
मेष
मेष राशि के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। अगर आप कोई नया काम या व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। साथ ही कपड़ों के कारोबार से जुड़े जातकों के लिए भी यह समय अच्छा है।
वृषभ
सितंबर के इस सप्ताह में कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी। विदेशी कंपनियों से जुड़े काम करने वाले लोगों को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। कई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसमें आगे चलकर जबरदस्त मुनाफा होगा। नए निवेश के लिए भी यह समय अच्छा है।
मिथुन
इस हफ्ते आपकी व्यावसायिक रणनीतियां सफल होंगी और कोई बड़ी बिजनेस डील आपके हाथ लग सकती है। मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े व्यापारियों के भी यह सप्ताह फायदेमंद रहने वाला है।
कर्क
प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। शेयर बाजार में निवेश करने वाले जातकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लेकिन सप्ताह के अंत में जोखिम भरा निवेश करने से बचें। जल्दबाजी में कई भी आर्थिक फैसला न लें।
सिंह
सिंह राशि वालों को सितंबर के इस सप्ताह में बड़े कॉर्पोरेट से जुड़े प्रोजेक्ट मिलने का योग बन रहा है। कारोबार में विस्तार होगा और निवेश में अच्छा मुनाफा हो सकता है।
कन्या
नया बिजनेस शुरू करने के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। रिटेल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बंपर बिक्री का संकेत दे रहा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और व्यापार में लाभ मिलेगा।
तुला
कारोबारियों के लिए यह हफ्ता मिले-जुले परिणाम देगा। अपने काम पर ध्यान दें और किसी भी तरह की नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। कानूनी मामलों या टैक्स से जुड़े दस्तावेजों में पारदर्शिता बनाए रखें।
वृश्चिक
अपने कारोबार को गंभीरता से लें और अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करें। आपके सहयोगी आपको बहुत जल्द सफलता दिलाने में मदद करेंगे। व्यापार से जुड़ी अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखें और विरोधियों से सावधान रहें।
धनु
धनु राशि के कारोबारियों के लिए यह सप्ताब जबरदस्त मुनाफा वाला रहेगा। यात्राओं के माध्यम से नए कारोबारी संपर्क बनेंगे जो भविष्य में अत्यंत लाभदायक सिद्ध होंगे।
मकर
आईटी, तकनीक और डिजिटल बिजनेस से जुड़े लोगों को इस हफ्ते कोई विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है। नई तकनीकों को अपनाने में संकोच न करें। यह आपको कारोबार के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
कुंभ
इस समय आपका काम ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन मध्य के बाद आपके कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
मीन
सोना-चांदी, टेक्सटाइल और खाद्य पदार्थों के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। अपने बिजनेस में किसी को भी पार्टनर बनाने से पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
शारदीय नवरात्रि 2026: इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें ये किस बात का होता है संकेत