1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक लव राशिफल: मिथुन-धनु के रिश्तों में बढ़ेगी मिठास, मकर वालों की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, जानें सभी राशियों का हाल

साप्ताहिक लव राशिफल: मिथुन-धनु के रिश्तों में बढ़ेगी मिठास, मकर वालों की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, जानें सभी राशियों का हाल

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 23, 2026 07:02 am IST,  Updated : Aug 23, 2026 07:02 am IST

लव राशिफल अनुसार नया सप्ताह कई राशि वालों के लिए खास साबित होने वाला है। मेष राशि वालों के रिश्ते में चमक जाएगी तो मिथुन वाले अपने पार्टनर से अपनी भावनाओं को खुलकर साझा करते नजर आएंगे।

love rashifal- India TV Hindi
साप्ताहिक लव राशिफल Image Source : INDIA TV

साप्ताहिक लव राशिफल अनुसार, 24 से 30 अगस्त तक का समय कई राशियों के प्रेम जीवन के लिए शुभ साबित होने वाला है। लव लाइफ में नए बदलाव देखने को मिलेंगे। आप अपने साथी के साथ संबंधों को मजबूत करने की तरफ ध्यान देंगे। तुला और मिथुन वाले अपने साथी के लिए एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे। जानिए सभी राशियों के प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

आपके प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह खास रहेगा। आप पार्टनर के साथ अलग सा जुड़ाव महसूस होगा और रिश्तों में नई चमक आएगी। इस राशि के सिंगल लोगों के लिए भी ये सप्ताह खास रहेगा।

वृषभ

इस सप्ताह आप अपने संबंधों को मजबूत करने की तरफ ध्यान देंगे। इससे आपके रिश्ते की एक नई शुरुआत होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन

मिथुन वाले अपने साथी के सामने अपने विचारों और भावनाओं को खुलकर साझा करेंगे। जिससे रिश्ते में चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। यह सार्थक बातचीत आपके रिश्ते को ओर भी ज्यादा मजबूत कर देगी।

कर्क

कर्क राशि वाले इस बात का ध्यान रखें कि इस सप्ताह गलतफहमी या कम्यूनिकेशन गैप के कारण रिश्ते में तनाव आ सकता है। शांति से ही मामले को सुलझाया जा सकता है।

सिंह

सिंह राशि वालों की लव लाइफ के लिए यह सप्ताह खास रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या

कन्या राशि वाले इस हफ्ते कमियों को पहचानकर अपने रिश्ते को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। 

तुला

तुला वालों के रिश्ते में नयापन देखने को मिलेगा। आप अपने साथी के साथ गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक

आप अपने रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे। पुराना प्रेम और रोमांस फिर से देखने को मिल सकता है। सिंगल लोगों को उनका साथी मिल सकता है।

धनु

धनु राशि वालों आपका अपने साथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा और कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। 

मकर

यह सप्ताह आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। सिंगल्स के जीवन में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है।

कुंभ

कुंभ राशि के प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने साथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। नकारात्मक चीजों को दूर करने की कोशिश करेंगे।

मीन

इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में काफी रोमांस रहेगा। जिससे पार्टनर के साथ रिश्ते सुधरेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

31 अगस्त को अपने नक्षत्र में आएंगे सूर्य, 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन लाभ के शुभ योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।