1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Buddha Purnima 2023: ये 7 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित, भाग्य भी नहीं देगा साथ, क्या आप भी इस लिस्ट में हैं शामिल ?

Buddha Purnima 2023: ये 7 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित, भाग्य भी नहीं देगा साथ, क्या आप भी इस लिस्ट में हैं शामिल ?

 Written By: Chirag Bejan Daruwalla Edited By: Sushma Kumari
 Published : May 04, 2023 08:16 pm IST,  Updated : May 04, 2023 08:16 pm IST

Buddha Purnima 2023: 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा और कूर्म जयंती है। इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी है। ऐसे में इन 7 राशियों को बेहद ही सावधानियां बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं।

 Buddha Purnima 2023- India TV Hindi
Buddha Purnima 2023 Image Source : INDIA TV

Buddha Purnima 2023:  5 मई को बुद्ध पूर्णिमा और कूर्म जयंती है। बौद्ध धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व है। दरअसल माना जाता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी है। ऐसे में इन 7 राशियों को बेहद ही सावधानियां बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं। 

1. वृषभ राशि

वृष राशि का स्वामी शुक्र है इसलिए चंद्र ग्रहण और बुध की पूर्णिमा के दौरान अपने स्वास्थ्य का अधिक से अधिक ध्यान रखें। रुका हुआ काम पूरा होगा। विवादों व मुकदमों से छुटकारा मिलेगा। इस वैशाख पूर्णिमा के दिन होने वाले महा संयोग के दौरान जल्दबाज़ी में आके कोई निर्णय न लें।

2. मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण और बुध की पूर्णिमा का महा संयोग बनने जा रहा है। इस समय अपनी बुद्धि को तेज रखें। स्वास्थ्य व मुकदमेबाजी का ध्यान रखें। संतान पक्ष से कोई समस्या हो सकती है। यात्रा करते समय विशेष ध्यान रखें।

3. कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रहण धन भाव में लगेगा। चंद्र ग्रहण कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। धन लाभ होगा। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। लेकिन उधार देने से बचें। सेहत खराब हो सकती है।

4. तुला राशि

इस चंद्र ग्रहण के दौरान तुला राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति कमजोर रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और दुर्घटना से बचें। लिखित कार्य में सावधानी बरतें। प्यार और रिश्तों के मामलों में असफलता मिल सकती है।

5. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीच का होता है इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान मन को स्थिर रखना होता है। पारिवारिक और नेत्र संबंधी परेशानी होने की संभावना है। धन-संपत्ति का नुकसान हो सकता है। इस महा संयोग के दौरान वैवाहिक मामलों और रिश्तों में समस्या आ सकती है।

6.  कुंभ राशि

5 मई को चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का संयोग कुंभ राशि वालों के लिए सावधानी का विषय रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सेहत और आराम का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण कार्य टालने से बचें।

7.  मीन राशि

बुध की पूर्णिमा पर लगने वाला यह ग्रहण मीन राशि वालों के लिए बहुत खतरनाक साबित होने वाला है। इस समय माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मानसिक परेशानी भी हो सकती है।

श्री ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। 

ये भी पढ़ें - 

Buddha Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा पर 130 साल बाद बनने जा रहा है महासंयोग, इन 4 राशियों की किस्मत में लगेंगे चार चांद

Buddha Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, खुलेगी इन 5 राशियों की सोई तकदीर, कहीं ये आपकी राशि तो नहीं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।