1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. आचार्य चाणक्य के बताये ये गुण निखारते हैं पुरुषों का चरित्र, महिलाओं को खूब भाते हैं ऐसे शख्स

आचार्य चाणक्य के बताये ये गुण निखारते हैं पुरुषों का चरित्र, महिलाओं को खूब भाते हैं ऐसे शख्स

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 07, 2024 06:56 pm IST,  Updated : Sep 07, 2024 06:56 pm IST

आचार्य चाणक्य ने पुरुषों के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया है, जिनका होना चरित्र में निखार लाता है। पुरुषों के इन गुणों से महिलाएं भी प्रभावित होती है, आइए जानते हैं इनके बारे में।

Chanakya NIti- India TV Hindi
Chanakya NIti Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन को जीने के कई तौर-तरीके बताए हैं। साथ ही मनुष्य के गुणों को लेकर भी चाणक्य ने कई ऐसी बातें बताई हैं जिन्हें अगर अपने चरित्र में हम ढाल लें तो जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं पुरुषों के उन गुणों के बारे में जो व्यक्तित्व को निखारते हैं , और जिनके चलते महिलाएं भी ऐसे पुरुषों को बहुत पसंद करती हैं। चाणक्य कहते हैं कि, हर पुरुष में ये गुण अवश्य होने चाहिए। 

शांत और सुलझे हुए पुरुष 

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पुरुष जितना शांत और सुलझा हुआ होता है, उतना ही उसका व्यक्तित्व निखरता है। ऐसे लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है और महिलाएं भी ऐसे पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं। अपने जीवनसाथी में हर महिला इन गुणों को देखती है। 

मेहनती और ईमानदार 
जो व्यक्ति मेहनत करने से जी नहीं चुराता और हर काम को ईमानदारी से करता है उसे भी हर कोई पसंद करता है। जिन पुरुषों में ये गुण होते हैं उन्हें परिवार में भी और समाज में भी सम्मान की प्राप्ति होती है। यही गुण व्यक्ति को करियर के क्षेत्र में भी बहुत ऊपर तक ले जाते हैं। चाणक्य के अनुसार, जो पुरुष भाग्य के सहारे नहीं बैठा रहता और निरंतर लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करता रहता है उसे जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। 

दूसरों को ध्यान से सुनने वाला 
समाज में ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो बस अपनी बातें कहना चाहते हैं, और अगर कोई उनसे अपनी बात कह भी रहा हो तो उनका ध्यान कहीं और होता है। ऐसे लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति नहीं होती और ना ही ऐसे लोगों पर कोई विश्वास करता है। इसके ठीक उलट अगर किसी पुरुष में दूसरों को सुनने और समझने की अच्छी क्षमता है तो वो सबका प्रिय बन जाता है। पुरुषों का यह गुण भी महिलाओं को बहुत भाता है, ऐसे व्यक्ति को समाज में सम्मान प्राप्त होता है। 

प्रेम में वफादारी 
हर लड़की चाहती है कि जिससे वो प्यार करती है वो कभी उसे धोखा न दे। यानि प्रेम जीवन में वफादार रहे। अगर किसी पुरुष में वफादारी का गुण है तो महिलाएं उसे आजीवन प्रेम करती रहती है। चाणक्य के अनुसार, अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए हर पुरुष में इस गुण का होना बेहद आवश्यक होता है। 

सबके साथ समान व्यवहार करने वाले पुरुष 
जो पुरुष भेदभाव नहीं करते, सबको सम्मान देते हैं उनको भी महिलाएं पसंद करती हैं। साथ ही अगर आपका व्यवहार ऐसे है तो समाजिक स्तर पर भी आप ख्याति पाते हैं। चाणक्य के अनुसार जो लोग अमीर, गरीब में भेदभाव करते हैं, और लोगों में कमी निकालते रहते हैं, वो किसी को भी नहीं भाते। वहीं सबका आदर करने वाले और सदाचारी पुरुषों को हर महिला पसंद करती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

गणेशोत्सव में 10 दिनों तक कर लें इस स्तोत्र का पाठ, जीवन के बड़े से बड़ा संकट होगा दूर, बरसेगी बप्पा की कृपा

सितंबर में लगने वाले चंद्रग्रहण से पहले सावधान हो जाएं ये राशियां, करियर में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव, बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म