1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: ऐसे स्वभाव वाले व्यक्तियों से आज ही बना लें दूरी, वरना जिंदगी पर होगा पछतावा

Chanakya Niti: ऐसे स्वभाव वाले व्यक्तियों से आज ही बना लें दूरी, वरना जिंदगी पर होगा पछतावा

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 05, 2022 07:48 pm IST,  Updated : Aug 05, 2022 07:57 pm IST

Chanakya Niti:खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

indiatv- India TV Hindi
Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को श्रेष्ठ विद्वानों में से एक माना जाता है। आचार्य चाणक्य को धर्म, राजनीति, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र आदि तमाम विषयों की गहन जानकारी थी। चाणक्य द्वारा कई शास्त्रों की रचना भी की गई जो आज भी मानव के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने अपनी नीतियों में काफी कुछ लिखा है। उनके द्वारा बताई गई हर एक नीति मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यदि इन बातों पर गौर किया जाए, तो व्यक्ति कई तरह की परेशानियों से बचा रह सकता है।  

  • आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति आपके आंसुओं की वजह बनता है उन्हें अपनी जिंदगी से दूर कर देना चाहिए। ऐसे करने से आप ज्यादा परेशान नहीं रहते हैं। आचार्य चाणक्य का कहना है कि 'बार-बार आंसू साफ करने की बजाय अपनी जिंदगी से उसको ही साफ कर दो, जिसकी वजह से आपकी आंखों में आंसू आते हैं।' 

Chanakya Niti: इन लोगों के पास कभी नहीं टिकता पैसा, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

  • आचार्य चाणक्य का कहना है कि ऐसे लोगों से भी दूरी बनाए जो आपके जज्बातों के साथ खेलता है। जो आपको कुछ देर की खुशी देता होगा, लेकिन ज्यादा समय उसके कारण आपको रोना पड़ता है। असल जिंदगी में आपका आमना सामना कई तरह के लोगों से होता है। कुछ लोग आपके जज्बातों को अहमियत देते हैं तो कुछ लोग उन जज्बातों की बिल्कुल भी कद्र नहीं करते। जो लोग आपके जज्बातों की कद्र करते हैं वो आपको कोई भी तकलीफ नहीं देते। 

Vastu Tips: घर के मंदिर में इस दिशा में रखनी चाहिए पूजा की थाली, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

  • ऐसे में उस व्यक्ति पर भरोसा करके बार-बार खुद को तकलीफ देने से अच्छा है कि आप उस व्यक्ति से किनारा कर लें। ऐसा करके ही आप अपने आप को खुश रख पाएंगे। बार-बार आंसुओं को पोंछकर आगे बढ़ना और फिर उसी तकलीफ से गुजरने से अच्छा है कि आप उस व्यक्ति से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लें। इस तरह का व्यक्ति आपको सिवाय आंसू के और कुछ नहीं दे पाएगा। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म