1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 03 November 2023 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

03 November 2023 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 02, 2023 02:00 pm IST,  Updated : Nov 02, 2023 02:00 pm IST

03 November 2023 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 03 नवंबर का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शुक्रवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

शुक्रवार का पंचांग- India TV Hindi
शुक्रवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 03 November 2023: 3 नवंबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि शुक्रवार रात 11 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। 3 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 7 बजकर 57 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। 3 नवंबर को सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर शुक्र कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।

03 नवंबर 2023 का शुभ मुहूर्त

  • षष्ठी तिथि- 3 नवंबर को रात 11 बजकर 7 मिनट तक
  • सिद्ध योग- 3 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक
  • पुनर्वसु नक्षत्र- शुक्रवार का पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 7 बजकर 57 मिनट तक
  • शुक्र का कन्या राशि में गोचर- 3 नवंबर 2023

राहुकाल का समय 

  1. दिल्ली- सुबह 10:41 से दोपहर 12:04 तक
  2. मुंबई- सुबह 10:56 से दोपहर 12:22 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 10:44 से दोपहर 12:06 तक
  4. लखनऊ- सुबह 10:26 से दोपहर पहले 11:49 तक
  5. भोपाल- सुबह 10:39 से दोपहर 12:03 तक
  6. कोलकाता- सुबह 09:55 से दोपहर पहले 11:20 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 10:58 से दोपहर 12:22 तक
  8. चेन्नई- सुबह 10:25 से दोपहर पहले 11:52 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:33 AM
  • सूर्यास्त- शाम 5:34 PM

ये भी पढ़ें-

Shukra Gochar 2023: शुक्र ग्रह 3 नवंबर को करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, दीपावली से पहले मां लक्ष्मी बरसाएंगी इन राशियों पर अपनी असीम कृपा

Kartik Month 2023 Festival-Vrat List: करवा चौथ, दिवाली और तुलसी विवाह तक, कार्तिक मास में आने वाले हैं ये प्रमुख व्रत एवं त्यौहार

Diwali 2023: लक्ष्मी पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान, दिवाली में बरसेगी कृपा,बन जाएंगे धनवान!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म