1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 04 October 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

04 October 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 03, 2024 01:45 pm IST,  Updated : Oct 03, 2024 01:45 pm IST

04 October 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 04 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शुक्रवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुक्रवार का पंचांग- India TV Hindi
शुक्रवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

04 October2024 Ka Panchang: 4 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि शुक्रवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। 4 अक्टूबर को नवरात्र का दूसरा दिन है। शुक्रवार को माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाएगा। 4 अक्टूबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही शनिवार शाम 6 बजकर 38 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

04 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि- 04 अक्टूबर 2024 को  पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक 
  • वैधृति योग- 04 अक्टूबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक 
  • चित्रा नक्षत्र- 03 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 38 मिनट तक 
  • 04 अक्टूबर 2024 व्रत-त्यौहार-  नवरात्र का दूसरा दिन
  • शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन- माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाएगा

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 10:41 से दोपहर 12:09 तक
  • मुंबई- सुबह 10:58 से दोपहर 12:27 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 10:42 से दोपहर 12:11 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:26 से दोपहर पहले 11:55 तक
  • भोपाल- सुबह 10:39 से दोपहर 12:08 तक
  • कोलकाता- सुबह 09:56 से दोपहर पहले 11:25 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 10:59 से दोपहर 12:28 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:28 से दोपहर के पहले 11:58 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:15 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:03 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Navratri 2024 Durga Chalisa: नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ करने से देवी मां होंगी खुश, बस इन बातों का रखें ध्यान

October 2024 Festivals Calendar: अक्टूबर में नवरात्रि से लेकर करवा चौथ और दिवाली समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार, नोट कर लें पर्वों की सही डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म