1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 07 June 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

07 June 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 06, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Jun 07, 2024 12:15 pm IST

07 June 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 07 जून 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शुक्रवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुक्रवार का पंचांग- India TV Hindi
शुक्रवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

07 June 2024 Ka Panchang: 7 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि शुक्रवार शाम 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। 7 जून को शाम 7 बजकर 45 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। 7 जून से दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत प्रारंभ हो चुका है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

07 जून 2024 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 07 जून 2024 को शाम 4 बजकर 45 मिनट तक 
  • मृगशिरा नक्षत्र- 7 जून 2024 को शाम 7 बजकर 45 मिनट तक
  • 07 जून 2024 व्रत-त्यौहार- दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत प्रारंभ

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 10:35 से दोपहर 12:20 तक
  • मुंबई- सुबह 10:58 से दोपहर 12:37 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 10:35 से दोपहर 12:21 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:22 से दोपहर 12:05 तक
  • भोपाल- सुबह 10:37 से दोपहर 12:18 तक
  • कोलकाता- सुबह 09:54 से दोपहर पहले 11:35 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 10:56 से दोपहर 12:38 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:31 से दोपहर 12:08 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  1. सूर्योदय- सुबह 5:22 am
  2. सूर्यास्त- शाम 7:16 pm

गंगा दशहरा

आज से शुरू होकर ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि तक चलने वाला दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत का आरंभ हो रहा है। बता दें कि इस बार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 1 जून को पड़ रही है और दशमी तिथि को गंगा दशहरा के व्रत के साथ ही इस व्रत का समापन होगा। आपको पता ही होगा कि- राजा भागीरथ की कठिन तपस्या के कारण ही गंगा मैय्या का पृथ्वी पर आगमन संभव हो पाया था। हालांकि पृथ्वी के

अंदर गंगा के वेग को सहने की शक्ति न होने के कारण भगवान शिव ने उन्हें अपनी जटाओं के बीच स्थान दिया, जिससे धारा के रूप में पृथ्वी पर गंगा का जल उपलब्ध हो सकें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Horoscope 3rd June to 9th June 2024: आर्थिक स्थिति समेत घर-परिवार के लिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह, पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Shani Dev: इन राशियों पर भगवान शनि देव रहते हैं मेहरबान, जीवन में कभी नहीं होती किसी चीज की कमी, साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे दोष रहते हैं दूर

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन जरूर करें ये काम, मिलेगा कई गुना अधिक लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म